नर्सिंग कर्मियों के लिए शारदा यूनिवर्सिटी और फिनलैंड के बीच एमओयू हुआ

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित शारदा यूनिवर्सिटी के शारदा स्कूल ऑफ नर्सिंग साइंस एंड रिसर्च और इंटरनेशनल प्लेसमेंट सेल की तरफ से फिनलैंड में नर्सिंग कर्मियों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव और परामर्श सत्र के संबंध में नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एनएसडीसी) इंटरनेशनल के सहयोग से सेमिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान फिनलैंड और शारदा यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू साइन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान फिनलैंड से आए इंटरनेशनल रिक्रूटमेंट के डायरेक्टर आर्टो हेमकैनेन ने बताया कि फिनलैंड में नर्सिंग स्टूडेंट्स के लिए हॉस्पिटल में काम करने आपार संभावनाएं है। फिनलैंड के अस्पताल काम करने के लिए भारतीय नर्सों की तलाश कर रहा है। नर्सें काम कर सकती हैं और अधिक वेतन पा सकती हैं । बेहतर भविष्य के लिए लचीले काम के घंटों का भी लाभ उठा सकती हैं।

शारदा स्कूल ऑफ नर्सिंग साइंस एंड रिसर्च एसोसिएट डीन आर श्रीराजा कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में 120 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया और 30 स्टूडेंट्स ने फिनलैंड में काम करने के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिया है।

शारदा यूनिवर्सिटी में फिनलैंड अपना सेंटर खोलेंगे और स्टूडेंट्स को जर्मनी , जापान, यूएसए और मिडिल ईस्ट देशों में काम करने के लिए जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में शारदा यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर डॉ सिबाराम खारा ,एलिसा वेप्सलैनेन ,साइमन एलिस्क, अजय रैना,डॉ विकास यादव,डॉ विभा ठाकुर,क्रिस्टा मैथ्यू और चित्रा दिवाकरन आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

शारदा विश्वविद्यालय के आंतरिक परीक्षा में पूछे गए सवाल पर विवाद, जांच कमेटी गठित , प्रश्न पत्र बनाने...
आई0 टी0 एस0 डेन्टल कॉलेज  में मनाया गया योगा डे
गलगोटिया विश्विद्यालय : अन्वेषण 2024 में छात्र अनुसंधान सम्मेलन का शुभारंभ, डॉ. दिनेश शर्मा ने भारत...
अब छात्र नौकरी करेंगे नहीं नौकरी देंगे , आईआईएमटी के छात्रों ने जाना बिजनेस का फंडा
शारदा यूनिवर्सिटी में कव्वाली प्रतियोगिता का आयोजन
गलगोटिया विश्वविद्यालय : याँत्रिक औद्योगीकि पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन
गलगोटियास विश्वविद्यालय में दो दिवसीय “दीप-महोत्सव” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय : राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के रोड मैप पर कार्यशाला का आयोजन  
गलगोटियास विश्वविद्यालय में छात्राओं ने जाना, कैसे चटाएं मनचलों को धूल, सीखे आत्मरक्षा के गुर
जीएनआईओटी एमबीए संस्थान में एक सप्ताह के फैकल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रम का शुभारंभ
एकेटीयू की काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं अन्य विश्वविद्यालय
"हिमानी मीणा को आईएएस बनने पर जेवर विधायक ने दी बधाई"
लॉयड बिजनेस स्कूल ने लॉन्च किया एग्जीक्यूटिव एजुकेशन प्रोग्राम, उद्योग और शिक्षा का मजबूत सेतु – वंद...
होमियोपैथी चिकित्सा को बढ़ावा देने के लिए बैक्सन होमियोपैथी कॉलेज में होगा विज्ञान सम्मलेन
आई० टी० एस० इंजीनियरिंग कालेज ग्रेटर नोएडा ने दिव्य रूप में मनाया प्राण प्रतिष्ठा समारोह
जीबीयू के विद्यार्थियों ने भारत मंडपम का भ्रमण किया