बहुराष्ट्रीय कंपनी के जोनल हेड से सोने की चेन लूटी

नोएडा। बाइक सवार बदमाश ने एक बहुराष्ट्रीय कंपनी के जोनल हेड से सेक्टर 119 स्थित सोसाइटी के बाहर से बुधवार की रात को सोने की चेन लूट ली। इस घटना के बाद मौके पर जाकर पुलिस अधिकारियों ने मुआयना किया। कोतवाली सेक्टर 113 पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

सहायक पुलिस आयुक्त सौम्या सिंह ने बताया कि सेक्टर 119 स्थित एल्डीको आमंत्रण सोसाइटी में रहने वाले प्रभाकर कुमार मूल रूप से लखनऊ के निवासी हैं। वह नोएडा की एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में इलेक्ट्रिक व्हीकल के जोनल हेड है। बुधवार शाम को वह अपनी सोसाइटी के बाहर किसी काम से जा रहे थे, जैसे ही पास की सोसाइटी गौड़ ग्रैंडयोर के गेट पर पहुंचे तो बाइक सवार एक बदमाश ने उनसे सोने की चेन लूट ली और वहां से भाग निकला। जिस वक्त लूट की घटना हुई उसे दौरान आसपास चहल-पहल थी। इस घटना के बाद मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे और सोसाइटी के गेट और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की जांच की। एसीपी का कहना है कि पुलिस चेन लूट करने वाले बदमाश की पहचान कर रही है और जल्द ही इस घटना में शामिल बाइक सवार बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी देखे:-

MNC में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार
हथियार की नोंक पर स्क्रैप व्यापारी से मांगी गई 50  लाख की  रंगदारी, पुलिस ने इन नौ के खिलाफ दर्ज किय...
फार्म हाउस में परोसी जा रही थी अवैध रूप से शराब, सात गिरफ्तार
बीटा 2 पुलिस ने मुजरा पार्टी व देह व्यापार का किया भंडाफोड़, पांच महिलाओं समेत 36 गिरफ्तार
दिन दहाड़े ज्वेलर को गोली मारकर फरार हुए बदमाश 
नोएडा में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़: मास्टरमाइंड समेत आठ गिरफ्तार, MEGAINPLAY.IN वेबसाइट से खेल...
ट्रैक्टर लूट कर फरार हुआ बदमाश पुलिस एनकउंटरट में घायल 
कासना पुलिस ने किया अन्तर्राज्य  वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार 
ग्रेटर नोएडा में बीटा-2 पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार, 1...
अपडेट : ग्रेटर नोएडा : पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी व तीन बदमाशों को लगी गोली, घ...
नोएडा पुलिस के हत्थे चढ़े मोबाईल चोर, 15 मोबाईल चोर बरामद
नोएडा : पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ दिल्ली का बदमाश
शातिर चेन स्नैचर पुलिस एनकाउंटर में घायल , मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को लूटता था बदमाश
अराजक तत्वों ने मूर्ति को किया खंडित , लोगों में रोष  
ईंट से कुचल कर अज्ञात शख्स निर्मम हत्या
बिसरख पुलिस के हत्थे चढ़े तीन नटवरलाल, जानिए कैसे ठगी करते थे