खुद को गोली से उड़ाया, मौत
मेरठ/ नोएडा । मेरठ के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने घर पर खुद को गोली मार लिया। अत्यंत गंभीर हालत उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। थाना बीटा- दो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना बीटा- दो पुलिस ने बताया कि गुलशन कुमार उम्र 48 वर्ष निवासी जनपद मेरठ ने कंकरखेड़ा स्थित अपने घर पर खुद को गोली मार लिया। उसे अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अग्रिम कार्रवाई जनपद मेरठ पुलिस द्वारा की जाएगी।
