दिल्ली शराब घोटाला : केजरीवाल सरकार में हुआ दिल्ली को इतने करोड़ का घाटा, क्या है नशे का खेल ?

दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने साल 2021 में नई आबकारी नीति शुरू की। सरकार की तरफ से राजस्व में वृद्धि होने का दावा किया गया था।हालांकि, जुलाई 2022 में दिल्ली के तत्कालीन मुख्य सचिव ने आबकारी नीति में गड़बड़ी होने के संबंध में एक रिपोर्ट उपराज्यपाल वीके सक्सेना को सौंपी थी। इसमें नीति में गड़बड़ी होने के साथ ही तत्कालीन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर शराब कारोबारियों को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया गया था।

रिपोर्ट के आधार पर एलजी ने की थी जांच की सिफारिश

इस रिपोर्ट के आधार पर उपराज्यपाल ने नई आबकारी नीति (2021-22) के क्रियान्वयन में नियमों के उल्लंघन और प्रक्रियात्मक खामियों का हवाला देकर 22 जुलाई 2022 को सीबीआइ जांच की सिफारिश की थी। इस पर सीबीआई ने प्राथमिकी की थी और सीबीआइ की प्राथमिकी के आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था।

फायदे का था दावा नीति से हुआ 144.36 करोड़ का नुकसान

सीबीआई और ईडी का आरोप है कि आबकारी नीति को संशोधित करते समय अनियमितता की गई थीं और लाइसेंस धारकों को अनुचित लाभ दिया गया था। इसमें लाइसेंस शुल्क माफ या कम किया गया था। इस नीति से सरकारी खजाने को 144.36 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

मामले में जांच की सिफारिश करने के बाद 30 जुलाई 2022 को दिल्ली सरकार ने नई आबकारी नीति को वापस लेते हुए पुरानी व्यवस्था बहाल कर दी थी। घोटाले से जुड़े सीबीआइ और ईडी के मामले में मनीष सिसोदिया को निचली अदालत से लेकर हाई कोर्ट तक राहत नहीं मिली।

यह भी देखे:-

डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ संपन्न
बढ़ती हुई महंगाई लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने सौपा ज्ञापन
पालतू गाय से पहले ज़िले में घूम रही हैं सैकड़ों गाय, इनका हो टीकाकरण : वेद नागर
गाइडलाइंस का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 4 डीजे सीज किए
अपराध रोकने में जन सहयोग जरूरी - मीनाक्षी कात्यायन
मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर हुए हमले का आप कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
9 दिसंबर को जनपद गौतमबुद्वनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का किया जायेगा आयोजन
इलाहाबाद हाईकोर्ट में 11 नए जज नियुक्त ,जजों की संख्या बढ़कर हो जाएगी 106
डीएम मनीष कुमार वर्मा के निर्देशों के क्रम में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी की बड़ी कार्र...
उत्तर प्रदेश में औद्योगिकीकरण के सहज संचालन हेतु सुझाव
नवादा गांव में 110 लोगों को कोविड टीकाकरण किया गया 
जुमे की नमाज को लेकर पुलिस विभाग रहा अलर्ट, डीसीपी ने किया पैदल मार्च
मिशन सहयोग के तहत नोएडा पुलिस ने बरामद किए लाखों रुपए के मोबाइल, IEMI से किए गए ट्रैक
दनकौर में एसीपी ब्रज नंदन राय ने व्यापारियों के साथ की बैठक
U.P. : अश्लील साइट्स सर्च करते है तो UP पुलिस की नज़र आप पे है, सम्भल जाएं।
संस्कारयुक्त शिक्षा से ही सशक्त व समर्थ होगा राष्ट्र : मुख्यमंत्री