निकाय चुनाव का रोचक मुकाबला : इस सीट पर कांग्रेस-बीजेपी का मैच ड्रा, लकी ड्रा से हुआ फैसला
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव की मतगणना के बीच एक सीट पर बेहद रोचक मुकाबला हुआ है । इस सीट पर दो पार्टियों के बीच ‘मैच ड्रॉ’ हो गया। बाद में इस सीट पर लकी ड्रॉ निकाल कर बीजेपी उम्मीदवार मीरा अग्रवाल को विजयी घोषित किया गया।
निकाय चुनावों के लिए की जा रही मतगणना में उस समय रोचक मुकाबला देखने को मिला जब मथुरा के वार्ड नंबर 56 के दो प्रत्याशी कांटे के मुकाबले में बराबर अंक पर रहे। बीजेपी और कांग्रेस के बीच यहां कांटे का मुकाबला रहा। दोनों ही प्रत्याशी लगातार काउंटिंग में एक दूसरे पर बढ़त बनाते दिखे। पर, जब काउंटिंग खत्म हुई तो आंकड़ा और दिलचस्प आया। दोनों ही उम्मीदवारों ने 874 वोट हासिल किए थे । इसके बाद विजेता का फैसला लकी ड्रॉ के जरिए किया गया, जिसमें बीजेपी प्रत्याशी मीरा की जीत हुई।
