सोशल मीडिया पर छाए सीएम योगी, इंस्टाग्राम पर 70 लाख के पार हुए फॉलोअर्स

  • फोटो और वीडियो शेयरिंग नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म पर तीसरे सर्वाधिक फॉलोअर वाले भारतीय राजनेता बने योगी आदित्यनाथ
  • फॉलोअर्स की संख्या में पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के बाद सीएम योगी का स्थान
  • सभी सोशल मीडिया साइट्स पर सबसे सक्रिय सीएम के रूप में है योगी आदित्यनाथ की पहचान

सोशल मीडिया पर सीएम योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता में हर नए दिन के साथ वृद्धि हो रही है। हाल ही में ट्विटर पर 2.5 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार करने के बाद अब सीएम योगी ने इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या में नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सीएम योगी के फॉलोअर्स की संख्या 70 लाख का आंकड़ा पार कर गई है। फॉलोअर्स की इस संख्या को पार करने वाले सीएम योगी तीसरे भारतीय राजनेता हैं। उनसे पहले सिर्फ पीएम मोदी (7.97 करोड़) और गृहमंत्री अमित शाह (78 लाख) ही इस आंकड़े को पार कर सके हैं। उल्लेखनीय है कि देश के सबसे बड़े आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में 2017 में सरकार बनने के बाद सीएम योगी ने जिस तरह राज्य में विकास और सुशासन के साथ-साथ कानून और व्यवस्था में व्यापक सुधार किए, उससे उनकी लोकप्रियता नए मुकाम पर पहुंच गई है।

हर पोस्ट को मिल रहा लोगों का प्यार
इंस्टाग्राम पर myogi_aditynath नाम से एक्टिव सीएम योगी ने मार्च 2015 में इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पदार्पण किया था। सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता का अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि 2015 से लेकर अब तक सीएम योगी इंस्टाग्राम अकाउंट पर 3,273 पोस्ट कर चुके हैं। इन पोस्ट्स में विभिन्न कार्यक्रमों में दी गई उनकी स्पीच के साथ ही कन्यापूजन करते, खिलाड़ियों समेत विभिन्न पर्सनालिटीज के साथ मुलाकात करते और ऐतिहासिक अवसरों पर सीएम द्वारा शुभकामना संदेश दिए गए हैं, जिन्हें लाखों लोगों ने लाइक और शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर विपक्ष का कोई भी नेता उनके आसपास तक नहीं है। इंस्टाग्राम एक फोटो और वीडियो शेयरिंग नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म है। भारत और उत्तर प्रदेश में युवा वर्ग इसका सबसे बड़ा यूजर है।

सोशल मीडिया पर सबसे सक्रिय सीएम के रूप में बनी पहचान
सोशल मीडिया पर सीएम योगी की गिनती सबसे सक्रिय मुख्यमंत्री और राजनेता के रूप में होती है। हाल ही में सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 2.5 करोड़ फॉलोअर्स के आंकड़े को पार कर लोकप्रियता का नया कीर्तिमान बनाया था। एक्स पर फिलहाल सीएम योगी के 2.62 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी सक्रिय हैं। कू एप पर भी उनके फॉलोअर्स की संख्या 68 लाख है और इस प्लेटफॉर्म पर वह फॉलोअर्स के मामले में सबसे ऊपर हैं। हाल ही में सीएम योगी ने वॉट्सएप चैनल पर भी एंट्री की है, जिसमें करीब 3 लाख (2.94 लाख) फॉलोअर्स जुड़ चुके हैं।

यह भी देखे:-

पीएम नरेंद्र मोदी ने कृषि कानूनों को वापस लेने का किया एलान, मांगी माफी
कालकाजी से माता की ज्योत लेकर लौटे हैं चार लोगों को रोडवेज बस ने कुचला, एक की मौत
यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण ने धनौरी में 672 भू-स्वामियों को किया 07% आबादी भूखंडों का आवंटन
स्वामित्व योजना : गांव में रहने वालों को मिलेगा अपनी संपत्ति का पूरा रिकार्ड- पीएम मोदी
U.P और दिल्ली में फिर शुरू होगी मानसूनी बारिश, 24 घंटों के दौरान यहां बारिश की संभावना
यमुना प्राधिकरण का आज एक और कार्यालय सेक्टर-22 डी होगा शुरु
NIU में हैकथॉन का आयोजन, देश भर के 300 प्रतिभागी हुए शामिल,लॉयड कॉलेज के छात्रों ने हासिल किया पहला ...
लॉयड इंजीनियरिंग कॉलेज में कोड बलेज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
जानिए, गौतमबुद्ध नगर संसदीय क्षेत्र में शाम 5 बजे तक का मतदान प्रतिशत
ग्रेटर नोएडा में मॉल, कॉम्प्लेक्स व होटल बनाने का एक और मौका
'BJP में शामिल होने के कहा जा रहा है- अरविंद केजरीवाल
ग्रेटर नोएडा : दादरी मे हुई दौड़ प्रतियोगिता, युवाओं मे दिखा जोश
उ.प्र. रेरा पंजीयन विस्तार प्राप्त करने वाली परियोजनाओं का प्रभावी पर्यवेक्षण करेगा
गौतम बुद्ध नगर में "स्वच्छता ही सेवा 2024" अभियान का शुभारंभ, 2 अक्टूबर तक चलेगा स्वच्छता अभियान
नवनिर्वाचित चेयरमैन लता सिंह का कस्बे में हुआ भव्य स्वागत
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2024 में बागेश्री संगीत विद्यालय का शानदार प्रदर्शन