चैतन्य महाप्रभु के नाम का प्रचार पूरे विश्व में होगा”-इस्कॉन ग्रेटर नोएडा ने किया एक दिवसीय पदयात्रा का आयोजन

इस्कॉन ग्रेटर नोएडा रविवार को ग्रेटर नोएडा में पहली बार एक दिवसीय पदयात्रा का आयोजन किया। जिसमें भगवान के नाम के प्रचार के साथ साथ ग्रेटर नोएडा के सैकड़ो भक्तो ने भाग लिया। पदयात्रा सोमवार 2 अक्टूबर, सुबह 6 बजे ए-49 जीटा 1, इस्कॉन ग्रेटर नोएडा मंदिर से शुरू होकर, डेल्टा 3 गोल चक्कर, लेबर चौक, एचर गांव से होते हुए घोड़ी बछेड़ा गांव तक पहुंची।

500 साल पहले, श्रीचैतन्य महाप्रभु ने यह भविष्यवाणी की थी कि “पृथ्वी ते आछे यत नगर आदि ग्राम सर्वत्र प्रचार हैब मोर नाम” अर्थात इस पृथ्वी पर जो भी नगर और ग्राम हैं, वहां मेरे नाम का प्रचार होगा। इस भविष्यवाणी को चैतन्य महाप्रभु के सेनापति भक्त और इस्कॉन के संस्थापक आचार्य श्रील प्रभुपाद ने सच कर दिखाया है। आज श्रील प्रभुपाद जी की प्रेरणा से और परम पूज्य लोकनाथ स्वामी महाराज जी के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संध (इस्कॉन) के माध्यम से पूरी दुनिया में पदयात्रा का आयोजन होता है। इसमे विशेष कर हरिनाम संकीर्तन, वैदिक पुस्तक का वितरण और सभी के लिए प्रसाद वितरण किया जाता है। इस पदयात्रा में छोटे बच्चों से लेकर बूढ़े तक सभी शामिल हुए और भगवान के नाम की महिमा गायी.

आज पूरे विश्व में 100 से अधिक पदयात्राएं आयोजित की जाती हैं और उनमें से 4 प्रमुख पदयात्राएं भारत में ही हैं। 1984 से अखिल भारतीय पदयात्रा ने पूरे भारत की 7 से अधिक परिक्रमाएँ पूरी कीं। पदयात्रा में भाग लेने वाले भक्तों को पदयात्री कहा जाता है और वे सभी दैनिक आवश्यकताओं की व्यवस्था करने के लिए भगवान की दया पर निर्भर रहते हैं।

इस्कॉन ग्रेटर नोएडा के प्रबंध निदेशक श्रीमान अतुल कृष्ण प्रभुजी के अनुसर पदयात्रा का जीवन एक व्यक्ति को हमारी संस्कृति से जुड़े रहने और हमारी ईश्वरीय चेतना को विकसित करने में मदद करता है। ये एक सरल मार्ग है जो व्यक्ति को बताता है कि कैसे हम भगवान पर निर्भर हो सकते हैं।

यह भी देखे:-

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में मूट प्रतियोगिता का आयोजन
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 47 शहरों के लिए भरेंगे विमान, हवाई नेटवर्क होगा विस्तृत
शारदा विश्वविद्यालय में दो दिवसीय साइबर सुरक्षा सम्मेलन का आयोजन
पीएम मोदी का वाराणसी आगमन: परियोजनाओं की सूची तैयार करने में लगा प्रशासन, पीएमओ को भेजा जाएगा
नववर्ष का स्वागत गुरुवाणी के कीर्तन द्वारा किया गया
गुरु गोविंद सिंह जी के जन्म दिवस पर दिया जाएगा गुरु गोविंद सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार
मोबाइल फोन के पांच टावरों से कीमती उपकरण और बैटरी चोरी
टॉफी खिलाने के बहाने मासूम बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने मारी गोली
कल का पंचांग, 8 अप्रैल 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में चलेगी देश की पहली पॉड टैक्सी, रूट से लेकर स्पीड तक जानिए सबकुछ
आज का पंचांग, 1 फरवरी 2021, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
Weather Updates Today: यूपी-हरियाणा और बिहार में आज बरसेंगे मेघा
उम्र बढ़ने के साथ बढ़ती स्वास्थ्य चुनौतियां
अल्फा-1 ग्रेटर नोएडा में देवी भागवत कथा के पांचवें दिन शिव-पार्वती विवाह उत्सव, माता अनसूया व स्कंध ...
छह वर्ष में 6 लाख से अधिक नौजवानों को दी सरकारी नौकरी: सीएम योगी
उत्तरप्रदेश में पहली बार ग्रेटर नोएडा में होगा रोलर स्केटिंग - इनलाइन फ्री स्टाइल तथा डर्बी के नेशनल...