“गांधी और शास्त्री के व्यक्तित्व हमें सादगी भरे जीवन के संदेश देते हैं”, एसीईओ पुलकित खरे ने प्राधिकरण कर्मियों को किया संबोधित

-गांधी जयंती व शास्त्री जयंती पर एसीईओ पुलकित खरे ने प्राधिकरण कर्मियों को किया संबोधित
-एसीईओ ने की अपने परिवार के साथ इन महापुरुषों के जीवन व्यक्तित्व पर चर्चा करने की अपील

ग्रेटर नोएडा। “बहुत ही कम ऐसे व्यक्ति होते हैं जिनका जीवन उनके विचारों और सिद्धांतों पर टिका होता है, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री पंडित लाल बहादुर शास्त्री ऐसे ही व्यक्तित्व हैं। इन महान विभूतियों ने न सिर्फ बातें की, बल्कि अपने विचारों और जीवनशैली के माध्यम से उसे करके भी दिखा दिया। उनके जीवन से हमें सादगी का संदेश मिलता है।” ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ पुलकित खरे ने दो अक्तूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पंडित लाल बहादुर शास्त्री के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में प्राधिकरण के आडिटोरिम में आयोजित कार्यक्रम में ये बातें कहीं।
कार्यक्रम में मौजूद प्राधिकरण कर्मियों को संबोधित करते हुए एसीईओ पुलकित खरे ने कहा कि हमारे वेदों-पुराणों में जो बातें लिखी हैं, उनको महात्मा गांधी ने अपने जीवन में उतार कर दिखाया। हमें अपने बच्चों को महात्मा गांधी के जीवन मूल्यों पर अमल करने की सीख देनी चाहिए। ये राष्ट्रीय पर्व हमें आत्म चिंतन के लिए प्रेरित करते हैं। एसीईओ ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री शास्त्री के जीवन सेे हमें प्रेरण मिलती है कि सादगी से जीवन के पथ पर चलकर व्यक्ति देश के सर्वोच्च पद पर पहुंच सकता है। उन्होंने अमेरिका के दबाव के आगे न झुक कर खाद्यान्न के आयात को कम करने के लिए एक दिन का उपवास शुरू कराया। खाद्यान्न में आत्मनिर्भर बनाने के लिए जय जवान जय किसान का नारा देकर देश को दृढ़ संकल्प बनाया। प्रधानमंत्री भवन में खाली जमीन पर स्वयं खेती करके अन्न उपजाना उनके सिद्धांतों व मर्यादा को जाहिर करता है। एसीईओ ने अपील की कि आज के दिन हम अपने परिवार के साथ इन महापुरुषों के जीवन व्यक्तित्व पर जरूर चर्चा करें। एसीईओ आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा का मार्ग अपनाकर न सिर्फ अपना देश, बल्कि दुनियां के कई देशों ने आजादी प्राप्त की। एसीईओ ने महात्मा, बापू और राष्ट्रपिता की उपाधि दिए जाने पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंडित लाल बहादुर शास्त्री का व्यक्तित्व सरल, आदर्श, ईमानदारी पर आधारित था। उनके जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर राष्ट्रगान का भी आयोजन हुआ। इस दौरान ओएसडी हिमांशु वर्मा, ओएसडी विशु राजा, ओएसडी सतीश कुशवाहा, जीएम आरके देव, ओएसडी नवीन कुमार सिंह सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

आरटीआई में चयनित बच्चों को दाखिला देने में आनाकानी करने वाले स्कूलों को भेजा नोटिस
कल का पंचांग व राशि फल, 10 जुलाई 2026, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
यमुना प्राधिकरण कार्यालय में संयुक्त किसान मोर्चा की वार्ता रही सकारात्मक, शासन स्तर की बैठकें तय हो...
चीन का मुद्दा पीएम मोदी ने अमेरिका में उठाया , आस्ट्रेलिया और जापान से की चर्चा
दिल्ली–नोएडा–ग्रेटर नोएडा कनेक्टिविटी को बड़ा बूस्ट: 11.56 किमी नए मेट्रो कॉरिडोर को मंजूरी, बनेंगे ...
घायल छात्रा स्वीटी का एक्सीडेंट करने वाले कार चालकों की गिरफ्तारी की मांग , छात्रों ने निकाला पैदल म...
आखिर ऐसा क्या हुआ बुजुर्ग ने उठाया खौफनाक कदम, अपने पोते के साथ जहर पीकर दे दी जान, पढ़ें पूरी खबर
राहुल ने साधा पीएम पे निशाना कहा- डरपोक हैं पीएम सेना के बलिदान का कर रहे अपमान, चीन के मसले पर मांग...
ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, छात्रा की दर्दनाक मौत, लोगों में आक्रोश
भारत को दर्पण दिखाता कश्मीर की इतिहास, विद्रोह एवं घटनाक्रम
जिला कारागार में स्वास्थ्य जागरूकता का संकल्प: अभिनेता राजीव खंडेलवाल और विशेषज्ञों ने बंदियों को दि...
ट्रेड शो में बागपत के घेवर का स्वाद चख बोले लोग, सावन के बाद भी खूब भा रहा
धरने पर बैठे सभासदों ने विधायक से एकांत में मिलकर समस्याओं से अवगत कराया
ग्लोबल संस्थान के चेयरमैन को गौरव रत्न सम्मान
धौलाना की पावन भूमि में विलीन हुई शहीदों की पवित्र रज धूली, गूंजे जय हो के जयघोष
डॉक्टर विकास प्रधान बने भारतीय किसान यूनियन अंबावता के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष