जनसंपर्क अभियान के तहत सांसद डॉ. महेश शर्मा पहुंचे जनता के बीच, पब्लिक ने गिनाई समस्या, सांसद ने दिया आश्वासन
ग्रेटर नोएडा: डा. महेश शर्मा, सांसद गौतमबुद्ध नगर एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार ने अपने संसदीय क्षेत्र गौतमबुद्ध नगर में जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत ग्रेटर नोएडा के विभिन्न सोसाईटी एटीएस ग्रीन, बीटा-2, पूर्वाचल हाईट , सिल्वर सिटी, गुलमोहर पॉकेट ए, जलवायु विहार आदि सोसायटी के लोगों से आत्मीय भेंट कर उनका कुशल क्षेम जाना तथा आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलाई जा रही विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। माननीय सासंद महेश शर्मा ने जनसंपर्क अभियान के तहत स्थानीय लोगो से संवाद किया अैार वहां के निवासियों ने सांसद महेश शर्मा का भव्य स्वागत किया तथा अपनी सोसायटी की (फ्लैट, बिल्डर्स, सड़क, स्कूल, पार्क में झूला लगाना, सीवर, बिजली, पानी, अण्डरपास आदि) संबंधित समस्याओं के बारे में सांसद जी को अवगत कराया। सांसद महेश शर्मा ने कहा कि हम हमेशा आपके साथ है, और आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द सारी समस्याओं का समाधान कराने की कोश्शि करूंगा।
