यमुना प्राधिकरण (YEIDA) : फिर जारी हुई फिल्म सिटी की ई निविदा

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी के निर्माण और उसके रखरखाव के लिए एक बार फिर वैश्विक ई-टेंडर जारी किया गया है। इसकी प्री बिड कांफ्रेंस की तिथि 26 अक्टूबर, जबकि बिड जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर निश्चित की गई है। इससे पहले दो बार टेंडर जारी किया जा चुका है।

यीडा सिटी के सेक्टर-21 में एक हजार एकड़ में अंतरराष्ट्रीय फिल्म सिटी विकसित की जानी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट होने की वजह से तेजी से काम चल रहा है। मुख्यमंत्री खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं। फिल्म सिटी के निर्माण के लिए बिड डॉक्यूमेंट और ड्रॉफ्ट कंसेशन एग्रीमेंट को कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद यह अतिमहत्वपूर्ण प्रोजेक्ट एक कदम और आगे बढ़ा है। पूर्व में दो बार निकाले गए वैश्विक ई-टेंडर में किसी कंपनी के आगे नहीं आने पर अधिकारियों ने फीडबैक लिया तो पता चला कि फिल्म सिटी के निर्माण से जुड़ी कुछ शर्तें अधिक सख्त हैं। फीडबैक के बाद नियमों को कुछ लचीला बनाया गया है।

फिल्म सिटी में फिल्म स्कूल, पोस्ट प्रोडक्शन फैसिलिटी, थीम पार्क, होटल, फल्म, टीवी, ओटीटी निर्माण से जुड़े सभी सेक्टर होंगे। फिल्म सिटी के 230 एकड़ के पहले चरण की शर्तों में मोरेटोरियम पीरियड एक साल बढ़ा दिया गया है। अब पांच साल का मोरेटियम पीरियड और तीन साल का समय निर्माण के लिए होगा। कंपनी का सालाना जितना टर्नओवर होगा, उसी के आधार पर यमुना प्राधिकरण को लाभांस मिलेगा। परियोजना की लागत 1510 करोड़ रुपए है। परियोजना के शुरुआती तीन साल में कंपनी को 225 करोड़ रुपए खर्च करना होगा। शर्त के मुताबिक कंपनी एक हेक्टेयर से कम जमीन का सब लाइसेंस नहीं दे पाएगी। 230 एकड़ जमीन में 155 एकड़ कमर्शियल उपयोग की है। कमर्शियल उपयोग में मॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, प्लाॅजा, सर्विस अपार्टमेंट, विला आदि बनाए जा सकेंगे।

सीईओ डॉ़ अरुणवीर सिंह ने बताया कि फिल्म सिटी के निर्माण के लिए वैश्विक ई- टेंडर जारी कर दिया गया है।

यह भी देखे:-

CORONA UPDATE: गौतमबुद्ध नगर के ये 21 हॉटस्पॉट ग्रीन जोन में तब्दील, 3 मई के बाद मिल सकती है रियायत
संयुक्त किसान अधिकार आन्दोलन : सैमसंग पर धरना देने के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक
एनटीपीसी दादरी में हिंदी दिवस मनाया गया
बाढ़ प्रभावितों की मदद में आगे आया प्रशासन, राहत शिविरों में बंटे चाय-बिस्कुट
मैं अपने साथ सैनिकों के लिए करोड़ों भारतीयों का आशीर्वाद लेकर आया हूं : पीएम मोदी
प्रथमा ग्रामीण बैंक ने लोगो को किया जागरूक
ग्लोबल ज्ञान ज्योति अभियान- 2021.
आंदोलन का 28 वां दिन , भूमिहीन किसानों ने जमकर बोला हल्ला, मांग पूरी होने तक नहीं उठेंगे किसान
गौतमबुद्ध नगर : LOCKDOWN में फेज मजदूरो को घर भेजने की तैयारी शुरू
AICTE का बड़ा फैसला, इंजीनियरिंग में अब मिलेगी बीटेक ऑनर्स या बीई ऑनर्स डिग्री
हिली धरती: भूकंप के तेज झटके से कांपा लद्दाख, रिक्टर पैमाने पर 3.6 रही तीव्रता
साढ़े 10 हजार हेक्टेयर में बसेगा न्यू आगरा
तीनों तहसीलों में 153 शिकायतें दर्ज 14 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
मुस्कान स्कूल ओरल हेल्थ प्रोग्राम में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने छात्रों को बताये दांतों की देखभाल के महत्...
ग्रेटर नोएडा : केंद्रीय कपड़ा मंत्री ने होम एक्सपो का किया उद्घाटन
क्रिकेट की दुनिया में कोरोना से हडकंप , ऐसे पड़ा असर , पढ़े पूरी खबर