नोएडा पहुंचे अखिलेश यादव, सपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत,

ग्रेटर नोएडा: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नोएडा आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया। तय कार्यक्रम के अनुसार अखिलेश यादव लगभग 5 बजे सेक्टर 73 स्थित सर्फाबाद गांव पहुंचे जहां पर उन्होंने वरिष्ठ सपा नेता सतपाल यादव की स्वर्गीय माता जी हीरादेई एवं पिता जी स्वर्गीय किसना सिंह यादव की मूर्ति का अनावरण किया। तदोपरांत वह सभा स्थल स्थित मंच पर पहुंचे जहां पर सभी नेताओं द्वारा उनका माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। सरफाबाद के पहलवानों द्वारा उन्हें गदा भेंट की गई। इस अवसर पर बोलते हुए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास कार्य अवरुद्ध हो गए हैं। आवारा जानवरों से लोगों की रोजाना जान जा रही है। यह सरकार आवारा पशुओं को नियंत्रित नहीं कर पा रही है। आवारा पशुओं से रोज एक जान जा रही। उत्तरप्रदेश की सरकार एक ट्रिलियन की इकोनॉमी बनाने का झूठा सपना दिखा रही है जबकि हकीकत उसके उलट है। निवेश के नाम पर भी उत्तरप्रदेश में झूठ बोला जा रहा है। लाखों करोड़ के एमओयू साइन किए गए लेकिन उसके दस प्रतिशत भी निवेश नहीं आया। इनका काम है झूठे सपने दिखाना । विपक्षी गठबंधन इंडिया बना है जो भाजपा की सरकार को हराने का काम करेगी । पीडीए भाजपा हराने के लिए कमर कस चुका है। भाजपा सरकार विद्वेष से काम कर रही है। आने वाले चुनाव में इनका सफाया हो जायेगा। उन्होंने जाति जनगणना कराने की मांग दोहराई और पूछा नोएडा वालो आप जाति जनगणना चाहते हो तो सभी ने हां कहा। अखिलेश यादव ने कहा कि जब तक जाति जनगणना नहीं होगी तब तक जरूरतमंदों को उनका हक नहीं मिलेगा।नोएडा आगमन पर महानगर अध्यक्ष डॉ आश्रय गुप्ता के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने डीएनडी पर अखिलेश यादव का भव्य स्वागत किया। इसके बाद वह सेक्टर 37 में पूर्व कुलपति सत्यमित्र दुबे के निधन पर परिजनों से मिलकर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। सरफाबाद में मूर्ति अनावरण और सभा को संबोधित करने के बाद वह पार्टी कार्यकर्ताओं के घर भी गए। इस अवसर पर पूर्व महासचिव राघवेन्द्र दुबे, बीर सिंह यादव,बब्लू चौहान, संजय त्यागी, मुकेश प्रधान, अजब सिंह यादव, नीतीश बैसोया , विकास यादव, सुशील पाल, रवि राघव, उदय सिंह, ओम पाल राणा, रोहित यादव, सुंदर यादव, देवराज जाटव, मनोज गोयल सहित हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

महाराज सिंह नागर बने कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला कमांडर (चेयरमैन)
नोटेबंदी की वर्षगांठ को युवा कांग्रेस ने काला दिवस के रूप में मनाया
भाजपा महिला मोर्चा ने लगाया चौपाल, बांटे पत्रक
कचैड़ा मामला : सपाइयों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, एमएलसी नरेन्द्र भाटी ने जेल में किसानों से की म...
मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर जनसम्पर्क अभियान पर हुई चर्चा 
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर  बीजेपी की बैठक 
"उत्तर प्रदेश की समृद्धि के लिए ग्रामीण सड़कों का निर्माण जरूरी"  : धीरेन्द्र सिंह 
चौधरी चरण सिंह जी का जीवन और किसानों के हित में उनका संघर्ष, हम सभी के लिए प्रेरणादायी है : धीरेन्द्...
भाजपा - जदयू का गठबंधन टूटा, 17 साल पुराना रिश्ता खत्म, फिर से बहुमत हासिल करेंगे नीतीश
दुजाना में हुई कांग्रेस की जनसुनवाई व जनसंवाद यात्रा
बीजेपी के सेवा पखवाड़े के तहत नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
भारतीय किसान यूनियन अंबावता की उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक ग्रेटर नोएडा के सेक्टर चाई-4 में संप...
2024 में मोदी हार रहे हैं, इंडिया गठबंधन से डरी मोदी सरकार : भूपेंद्र जादौन आम आदमी पार्टी
दूसरे दिन गंगाजल संकल्प यात्रा बदौली गाँव में की गई 
कांग्रेसियों ने मनाई डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जयन्ती, मजलूमों के मसीहा थे अम्बेडकर
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गाँधी का किया स्वागत