PM मोदी ने KCR पर साधा निशाना, बोले- तेलंगाना चाहता है परिवारवाद से मुक्ति

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को तेलंगाना के महबूबनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए के चंद्रशेखर राव (KCR) सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि परिवारवादी पार्टियां महज अपने ही परिवार का भला करने में जुटी हुई हैं, लेकिन भाजपा को देश के सामान्य नागरिकों के परिवार की चिंता है। हमारा पूरा ध्यान जनता को बेहतर जीवन और अवसर देने पर है।

जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने सर्वप्रथम देशवासियों से ‘स्वच्छता कार्यक्रम’ से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि यहां आने से पहले मुझे आज सुबह स्वच्छता अभियान के कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला। मैं देशवासियों से स्वच्छता के कार्यक्रम से जुड़ने का आह्वान करता हूं कि वे भी एक घंटा निकाल कर इस अभियान में शामिल हों।

‘तेलंगाना चाहता है बदलाव’

इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हाल के वर्षों में तेलंगाना के लोगों ने लोकसभा, विधानसभा और निकाय चुनाव में भाजपा को मजबूत किया है। आज यहां जो जनसैलाब दिख रहा है, उससे मैं आश्वस्त हूं कि तेलंगाना के लोगों ने बदलाव का अपना इरादा पक्का कर लिया है। उन्होंने कहा,

तेलंगाना बदलाव चाहता है, क्योंकि राज्य में भ्रष्टाचार नहीं, बल्कि पारदर्शी और ईमानदार सरकार चाहिए। साथ ही तेलंगाना को जमीन पर काम और भाजपा की सरकार चाहिए।

यह भी देखे:-

भाजपा सरकार में हुआ वाल्मीकि समाज का शोषण: जुगलकिशोर वाल्मीकि
अमित खारी बने लोहिया वाहिनी (प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ) के जिलाध्यक्ष
गौतमबुद्ध नगर- बुलन्दशहर: मायावती बोलीं-बीजेपी ने सरकारी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया
कांग्रेस ने किया भाकियू (मुलायम) के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बिन्नू भाटी का स्वागत, किसान हितों में सा...
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पहुंचे ग्रेनो, भाजपा पर साधा निशाना
गौतमबुद्धनगर में “वन नेशन, वन इलेक्शन” अभियान को नई गति, अभिनव कुमार बने जिला संयोजक
हर मोर्चे पर विफल भाजपा सरकार: राकेश यादव
ग्रेटर नोएडा : लोकसुनवाई में केंद्रीय मंत्री डाक्टर महेश शर्मा ने सुनी लोगों की समस्या, दिया आश्वासन
प्रधानमंत्री मोदी जन्मदिवस सेवा पखवाड़ा: विधायक तेजपाल नागर ने किया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर...
जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर सपाईयो ने पुष्प अर्पित किये
मायावती के घर पर भाजपा का कब्जा
गुर्जर समाज के सैकड़ों लोगों ने आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की
प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर नौ अगस्त को प्रदर्शन करेगी सपा
विजय रथ यात्रा: अखिलेश यादव बोले- भाजपा को नहीं हटाया तो किसानों की तरह संविधान भी कुचला जाएगा
गौतमबुद्ध नगर के तीनों सीट पर खिला भाजपा का कमल, जानिए दूसरी पार्टियों का क्या हुआ हाल
बसपा का एक दिवसीय कार्यकर्त्ता समेलन संपन्न