2 अक्टूबर से “हर घर सोलर अभियान”आयोजित करेगी योगी सरकार

*अभियान के अंतर्गत पहला बूट कैम्प लखनऊ के विकास भवन में तथा वाराणसी में नगर निगम कार्यालय के निकट आयोजित किया जाएगा*

*कैम्प में सोलर रूपटॉप संयंत्र की स्थापना, आवेदन की प्रक्रिया तथा नेट-मीटर की स्थापना के सम्बन्ध में दी जाएगी जानकारी*

*राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयन्ती से प्रारम्भ होकर पूरे माह चलेगा अभियान*

*लखनऊ, 30 सितंबर।* प्रदेश में सोलर एनर्जी को बढ़ावा दे रही योगी सरकार महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर से पूरे माह लखनऊ एवं वाराणसी सोलर सिटी में “हर घर सोलर अभियान” आयोजित करने जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य यूपीनेडा द्वारा सोलर एनर्जी पालिसी-2022 के अन्तर्गत प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित 6000 मेगावाट सोलर रूपटॉप संयंत्र के (आवासीय / व्यवसायिक) लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में प्रयास करना है।

आवेदन की प्रक्रिया तथा नेट मीटर की स्थापना की दी जाएगी जानकारी

यूपीनेडा के निदेशक अनुपम शुक्ला ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि ‘हर घर सोलर अभियान’ के अंतर्गत पहला बूट कैम्प लखनऊ के विकासभवन में तथा वाराणसी में नगर निगम कार्यालय के निकट आयोजित किया जाएगा। उन्होने बताया कि उपभोक्ताओ के हित में आयोजित इस कैम्प में आवासीय एवम् व्यवसायिक उपभोक्ताओं के साथ-साथ अन्य विभिन्न विभागों के सम्बधित अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा भी प्रतिभाग किया जाएगा। कैम्प के दौरान सोलर रूपटॉप संयंत्र की स्थापना के सम्बन्ध में लोगों को विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही आवेदन की प्रक्रिया तथा नेट-मीटर की स्थापना की प्रक्रिया के सम्बन्ध में भी जानकारी दी जाएगी।

यह भी देखे:-

सीएम योगी की अनोखी पहल, अब वॉट्सएप के माध्यम से सीएम ऑफिस से संवाद कर सकेंगे प्रदेश के नागरिक
बेटियों के पांव पखार सीएम योगी ने की मातृ शक्ति की आराधना
मुंबई में उत्तर प्रदेश के व्यापारिक विजन का प्रदर्शन – यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो से पहले रोड शो का आयो...
उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसे में नोएडा के तीन दोस्तों की मौत, तीन घायल, अलकनंदा नदी में गिरी थी ...
राजकीय सम्मान के साथ मनाई जाएगी बाबा साहेब की जयंती, 14 अप्रैल को प्रदेशभर में अवकाश व कार्यक्रम
यूपी में स्वास्थ्य क्रांति की तैयारी: योगी सरकार हर जिले में बनाएगी 100 बेड के अस्पताल, जल्द लागू हो...
बरेली मंडल प्रभारी ने जिम का फीता काटकर किया उद्घाटन
रोजगार की मांग को लेकर किसान एकता संघ ने विवो कंपनी के गेट पर किया धरना प्रदर्शन  
उत्तर प्रदेश : पत्रकार की सरेआम गोली मारकर हत्या
उत्तर प्रदेश में आईएएस अधिकारीयों के तबादले , देखें सूची
कानपुर लाते वक्त गैंगस्टर विकास दुबे एनकाउंटर में मारा गया
आईटीआई छात्रों के बेहतर प्लेसमेंट पर योगी सरकार का फोकस, उद्योग से साझेदारी बढ़ाने के निर्देश
महाकुम्भ 2025 में विदेशी सैलानियों का नया रुझान: सनातन धर्म और व्यवस्थाओं का अध्ययन
उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसर के तबादले
बेरोजगारी और महंगाई समेत कई मुद्दों पर सपा कार्यकर्ताओ ने किया विरोध प्रदर्शन,सौपा ज्ञापन
कोरोना से लड़ना भी है और विकास कार्य भी संचालित करना है : सीएम योगी