हत्यारे शूटरों का एनकाउंटर

ग्रेटर नोएडा । थाना दादरी क्षेत्र के सरस्वती विहार कॉलोनी में रहने वाली एक महिला की 26 सितंबर को दिनदहाड़े गोली मारकर हुई हत्या के मामले में पुलिस ने आज एक मुठभेड़ के दौरान दो शूटरों को गिरफ्तार किया है पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह हत्या सुपारी देकर करवाई गई थी। इस हत्या में महिला के पड़ोसी सहित कई लोगों के नाम सामने आए हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
पुलिस उपयुक्त (जोन तृतीय) साद मिया खान ने बताया कि दादरी थाना क्षेत्र के सरस्वती विहार कॉलोनी में रहने वाली 40 वर्षीय महिला राजकुमारी पत्नी पुष्पेंद्र की 26 सितंबर को उस समय दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब वह घर से बाहर काम करने के लिए जा रही थी। उन्होंने बताया कि घटना की जांच कर रही थाना दादरी पुलिस को आज सूचना मिली कि महिला की हत्या में शामिल दो बदमाश सुपारी के पैसा लेने के लिए थाना दादरी क्षेत्र में आए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। बदमाश रुकने की बजाय पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाकर भागने लगे।
उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली अरविंद उर्फ मोनू गुर्जर पुत्र ब्रह्मपाल सिंह निवासी ग्राम गोहरा आलमगीर थाना बाबूगढ़ छावनी जिला हापुर उम्र 27 वर्ष, व अनिकेत उर्फ दुजाना पुत्र मनीराम उर्फ पप्पू उम्र 21 वर्ष निवासी बाबूगढ़ छावनी जिला हापुड़ के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि दोनों घायलो को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने इनके पास से घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल, एक-एक देसी तमंचा, कारतूस, 50 हजार रुपए नगद बरामद किया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतका के पड़ोसी कपिल ने 2 लाख रुपए की सुपारी देकर दोनों बदमाशों से उसकी हत्या करवाई थी। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतका के पति और परिवार कुछ अन्य लोगों भी संदेह के घेरे में है। पुलिस उनसे भी पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि मृतका के चाल- चलन को लेकर उसके पति और ससुराल पक्ष के लोग उस पर शक करते थे।

यह भी देखे:-

इन 29 अपराधियों पर लगा गैंग्स्टर
मोबाइल फोन के टावरों से चोरी करने वाले 50 हजार रुपए के इनामी को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
अज्ञात महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप
पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ गैंगस्टर
घरों से चोरी करने वाले तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार
मुठभेड़ : योगेश भदौड़ा गैंग का ईनामी बदमाश व दो UP STF के कांस्टेबल घायल
कानून व्यवस्था को लेकर डीएम बी.एन सिंह ने की बैठक
पुलिस एनकाउंटर में वांटेड गैंगस्टर घायल, एक बदमाश फरार
मारपीट में घायल बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान मौत, पुलिस जांच में जुटी
दसवीं कक्षा का छात्र निकला 14 वीं मंजिल से गिरकर मरने वाला
एनसीआर में दर्जनों लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार
रिश्ते के खून का प्रयास करने वाले भाई गिरफ्तार
कंपनी में घुसे बदमाशों से भिड़े गार्ड, दोनों तरफ से चली गोलियां
पुलिस एनकाउंटर में दो बदमाश घायल, लूट ली चेन, अवैध हथियार समेत बाइक बरामद
कैब चालक हत्याकांड में पुलिस का खुलासा, दोस्त ने की पैसे की लेन-देन को लेकर हत्या
"ऑपरेशन स्ट्रीट सेफ्टी": नोएडा पुलिस ने की कड़ी कार्रवाई, 1007 शराब पीने वाले गिरफ्तार, 854 वाहनों क...