नोएडा में हेलीकॉप्टर से करिए चारधाम की यात्रा, जानिए कैसे
आने वाले समय में नोएडावासी भी आसानी से चार धाम की यात्रा कर सकेंगे। धार्मिक यात्रा करने के लिए नोएडा प्राधिकरण बहुत जल्द सुविधा देने वाला है। बताते चलें, प्राधिकरण की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक हेलीपोर्ट की वित्तिय बिड पर बहुत जल्द फैसला आने वाला है। जो भी कंपनी बिड जीतेगी, उसे इसके निर्माण की जिम्मेदारी दी जाएगी। साल के अंत तक निर्माण पूरा होते ही हेलीकॉप्टर की सेवा दी जाएगी। अब नोएडा वासी चारधाम के अलावा भी प्रदेश के अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा कर सकेंगे।
प्राधिकरण ने बताया कि तय रूटों में जिन तीर्थ स्थली को शामिल किया है उनमें नोएडा से मथुरा, यमुनोत्री, हरिद्वार, बदरीनाथ, केदार नाथ, गंगोत्री , जोशी मठ, उत्तर काशी, अयोध्या शामिल है। इन सभी को हेलीकाप्टर सेवा से जोड़ दिया जाएगा। इसके अलावा टूरिस्ट प्लेस में आगरा, मसूरी , पंतनगर, नैनीताल, श्री नगर, गोचर, अलमोड़ा, न्यू टिहरी, शिमला, जयपुर, चंडीगढ़, ओली, रामपुर, मंडी, अजमेर, मनाली, बीकानेर, जोधपुर, डलहौजी को शामिल किया गया है। खास ये है यहां से देश का सबसे बड़ा हेलीकाप्टर बेल 412 (12 सिटर) भी उड़ान भरेगा।
देश के इन शहरों तक हो सकेगा हवाई सफर
- 100 से 200 किमी में मथुरा आगरा
- 200 से 300 किमी में मसूरी , यमुनोत्री, पंत नगर, नैनीताल, उत्तर काशी , श्री नगर, गोचर, अल मोड़ा, न्यू टिहरी, शिमला, हरिद्वार जयपुर, चंडीगढ़, ओली
- 300 से 400 किमी बदरीनाथ, केदार नाथ, गंगोत्री , जोशी मठ, रामपुर, मंडी, अजमेर
- 400 से 500 किमी मनाली, बीकानेर, जोधपुर, डलहौजी, अयोध्या
