“गणपति बप्पा मोरया…अगले बरस तू जल्दी आ….. ” जयकारे के साथ गणपति का विसर्जन

ग्रेटर नोएडा: शहर के सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क में आयोजित गणेशोत्सव का समापन विशाल भंडारे के साथ हो गया। “गणपति बप्पा मोरया…” अगले बरस तू जल्दी आ…” के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने अपने गणपति महाराज को विसर्जित किया।

ढोल नगाड़ों पर नाचती-थिरकती महिलाएं, युवक युवती अबीर-गुलाल उड़ाते हुए बप्पा को विदा करने निकले तो हुजूम उमड़ पड़ा। आरती उतारने के बाद गणपति को विदा किया गया। कार्यक्रम के आयोजक चंद्रशेखर गार्गे ने बताया 19 सितंबर को गणराज महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा भगवान गणपति की प्रतिमा गणेशोत्सव में रखी गई थी। आज गणपति को विदाई दी गई।

आज विधि विधान से पूजा के साथ कार्यक्रम का समापन कर श्री गणेश जी का विसर्जन किया गया। भगवान श्री गणेश जी के प्रतिमा विसर्जन के खास मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में राजवीर सिंह, सेवानिवृत लेखपाल एवं पूर्व जिला संगठन मंत्री अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री गुरु रविदास विश्व महावीठ उत्तर प्रदेश तथा मुख्य संयोजक वेद प्रकाश भाटी तथा हरेंद्र भाटी, पूर्व कमिश्नर उद्योग जीपी गोस्वामी, ग्रेनो इवेंट्स के निदेशक देवेश चौधरीमौजूद रहे । इस अवसर पर श्री गणेश जी की पूजा कर जयघोष “गणपति बप्पा मोरया ” के साथ सैकड़ो भक्तों के साथ सिटी पार्क में ही विसर्जन किया गया । इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक चन्द्र शेखर गर्ग, वेद प्रकाश भाटी हरेन्द्र भाटी जी.पी.गोस्वामी,राहुल नम्बरदार,दीपक प्रधान, आदित्य घिडियाल, मुकेश शर्मा, राजवीर सिंह भाटी, भुजंग राव वाडेकर, राजेश शर्मा परिवार देवेश चौधरी एवं देवेंद्र पाटिल आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

स्पर्श ग्लोबल विद्यालय का "जश्न-ए-काफ़िला 2.0": कला–साहित्य और संगीत का भव्य महोत्सव
पत्रकारिता में निष्पक्षता और देशभक्ति होनी चाहिए: एंकर सईद अंसारी ने IIMT में छात्रों को दिए सफलता क...
प्राकृतिक नहर-नदियों को दूषित कर रहा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का फेल सिस्टम: चौधरी प्रवीण भारतीय
जिला कारागार गौतमबुद्धनगर का त्रैमासिक निरीक्षण: अधिकारियों ने परखा सुरक्षा, भोजन व सुधारात्मक व्यवस...
अक्षय तृतीया के उपलक्ष्य में अरहं मंडल द्वारा जरूरतमंद बच्चों में बिस्कुट - पेय पदार्थ का वितरण 
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के जिला संरक्षक बनें,मुकेश कसाना
कल का पंचांग, 23 जून 2023 , जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
लखीमपुर खीरी मामला: आशीष मिश्र समेत तीन की जमानत पर टला फैसला, अब तीन नवंबर को होगी सुनवाई
आगमी 28 जुलाई को किसान एकता संघ करेगा यमुना प्राधिकरण का घेराव 
आईआईएमटी कॉलेज पहुंची जाह्नवी कपूर और अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा, “परम सुंदरी” फिल्म का किया प्रमोश...
अधिशासी अधिकारी को दी भावभिनी विदाई
सीईओ की नाराजगी का दिख रहा असर, रखरखाव कार्यों में आई तेजी
डीएमआईसी और डीएफसीसी परियोजना से प्रभावित किसान लखनऊ रवाना, मुआवजा आबादी के मुद्दे पर मुख्य सचिव से ...
जिम्स संसथान में वृक्षारोपण कार्यक्रम
सूरजपुर में पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, दो घायल, एक गिरफ्तार
शांति समिति की बैठक में आपसी सद्भाव की अपील