अनंत चतुर्दशी एवं वासुपूज्य भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव

ग्रेटर नोएडा: आज अनंत चतुर्दशी का सामूहिक कार्यक्रम श्री चंद्रवीरांचल दिगंबर तीर्थ क्षेत्र बीटा 2, ग्रेटर नोएडा में बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया।

यह महोत्सव आचार्य श्री 108 निर्भय सागर जी महाराज के परम शिष्य श्री शिवदत्त सागर जी मुनिराज और श्री हेमदत्त सागर जी मुनिराज के पावन सानिध्य में बनाया।

सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर पर दर्शन करने के लिए तांता लगा रहा । सभी ने सामुहिक रूप से प्रातः श्रीजी का अभिषेक किया। साथ ही शांति धारा एवं दशलक्षण विधान मण्डल पूजा और वासुपूज्य भगवान का मोक्ष कल्याणक निर्वाण लड्डू चढ़ाया ।

मुनिराज ने अनंत चतुर्दशी के दिन सभी को श्रावको को उत्तम ब्रह्मचर्य आदि 10 धर्म के बारे में बताया कि इन धर्मों को जीवन में उतरकर कैसे हम श्रावकगण मोक्षमार्ग पर बढ़ सकते हैं ।

समाज के अध्यक्ष अमित जैन, मंत्री नीरज, कोषाध्यक्ष निकेश, अंकुर, प्रमोद, सुनील, प्रशान्त, दीपक, संजीव, विजय, चक्रेश, प्रतिक,अक्षय, जैन और जैन महिला मण्डल की अध्यक्ष ममता जैन, मंत्री अंजु जैन , कोषाध्यक्ष अंजलि जैन और अन्य सदस्यों सीमा, शिल्पी, सुनिता, कुमकुम, कविता,पूजा, इंदू, श्रद्धा, रीना, अंजलि, अन्य सदस्यगण उपस्थित थे ।

सामुहिक क्षमावाणी पर्व 30 सितंबर 2023 को मनाया जाएगा
इस अवसर पर जैन समाज के अध्यक्ष और महिला मण्डल द्वारा उन सभी व्रती श्रावक श्राविकाओं को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने इन दस दिनों में व्रतो का पालन किया है और सभी श्रावकगण क्षमा को धारण करते हुए अपने जीवन में किए गए पापों का प्रायश्चित कर एक दूसरे से क्षमा भाव करेंगे।

यह भी देखे:-

विधि विधान के साथ हुई देव शिल्पी विश्वकर्मा की पूजा
महाकुंभ 2025: आस्था, भव्यता और इतिहास के महासंगम का भव्य समापन
श्री धार्मिक रामलीला मंचन सेक्टर पाई : धूमधाम से निकली रामबारात, माता सीता की विदाई का दृश्य देख नम ...
सेक्टर-31 में छठ पूजा महोत्सव का भव्य समापन: श्रद्धा, समरसता और प्रकृति सम्मान का संदेश
कल का पंचांग, 23 नवम्बर 2024, जानिए शुभ
कल का पंचांग, 4 अप्रैल 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 31 अक्टूबर 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
देव प्रबोधिनी एकादशी : पौराणिक कथा और महत्व बता रहे हैं गुरु ऋषि वशिष्ठ
कल का पंचांग, 1 जनवरी 2022, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
बीटा-1 में भव्य कलश यात्रा निकली, श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव की हुई शुभ शुरुआत
महाशिवरात्रि पर अल्फा -1 मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, लंबी कतारों के बीच गूंजे "बोल...
श्रीजगन्नाथ एकता संघ के तत्वावधान में हुआ गणेश पूजन  
कल का पंचांग, 11 मई 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
श्री रामलीला मंचन साईट 4 : भरत मिलाप व राम राज्यभिषेक की लीला का हुआ भव्य मंचन
गौड़ सिटी गुरुद्वारा में गुरु गोविंद सिंह जी का 359वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया
कल का पंचांग, 1 जुलाई 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त