13 दिसंबर को आएंगे अन्ना हज़ारे , करेंगे जनसभा

ग्रेटर नोएडा : आज करप्शन फ्री इंडिया संगठन की बैठक ग्रेटर नोएडा के गामा 2 में संपन्न हुई। बैठक में 13 दिसंबर की अन्ना हजारे द्वारा होने वाली जनसभा के बारे में चर्चा हुई बैठक का आयोजन डॉ. दीपक शर्मा के नेतृत्व में किया गया।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि आगामी 13 दिसंबर को देश के वरिष्ठ समाजसेवी अन्ना हजारे जनपद बुलंदशहर के कस्बा औरंगाबाद में जनसभा को संबोधित करने के लिए आ रहे हैं जिस जनसभा का आयोजन करप्शन फ्री इंडिया संगठन के नेतृत्व में किया जाएगा। जनसभा में अन्ना हजारे लोकपाल लोकायुक्त किसानों की समस्या और चुनाव सुधार जैसे मुद्दों पर देश के गरीब किसान मजदूर व युवाओं को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि अन्ना हजारे जनसभा में दोपहर 1:00 बजे जनसभा में पहुंचेंगे।

डॉक्टर दीपक शर्मा ने बताया कि अन्ना हजारे 13 दिसंबर की रात्रि में बुलंदशहर ही विश्राम करेंगे और 14 दिसंबर को दिल्ली एयरपोर्ट जाते समय सुबह 9:00 बजे ग्रेटर नोएडा के परी चौक पर कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।

इस दौरान चौधरी प्रवीण भारतीय, डॉक्टर दीपक शर्मा, टीकम भाटी, कपिल कुमार, गौरव सत्यार्थी, सौरभ लोधी, हबीब सैफी आदि लोग उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

अगस्त क्रांति के अवसर पर,भ्रष्टाचारियों भारत छोड़ो,के नारे के साथ सदर तहसील में हल्ला बोल प्रदर्शन।
हरियाली तीज पर गुर्जर संस्कृति की झलक, महिलाओं ने लोक परंपरा को जीवंत किया
UNGA को आज संबोधित करेंगे पीएम मोदी, आतंकवाद पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में बीटा-2 पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार, 1...
आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज में डिबेट प्रतियोगिता: ईवी पर छात्रों ने रखे तर्क, भविष्य की तकनीक पर हु...
विशाल भजन संध्या के साथ सूरजपुर में प्राचीन कालीन ऐतिहासिक बाराही मेला-2022 का आगाज 
उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड फेयर के चौथे दिन प्रदर्शकों को जबरदस्त कारोबार मिला, रिकॉर्ड तोड़ भीड़ ...
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने ईवीएम/वीवी पैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर दिए अ...
तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने पंकज ओस्तवाल तो राजेश कुमार जैन बने दिल्ली के अध्यक्...
जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का अवसर: पात्र जोड़े करें ऑनलाइन पंजीकरण, पाएं खुशियों का आश...
आकाशीय बिजली के प्रभाव से बैटरी फटी, युवक झुलसा  
अब ग्रेटर नोएडा में मिलेंगे "बीकानेरवाला" के लजीज व्यंजन, छात्रों को मिलेगी विशेष छूट
Elon Musk ने बेचे टेस्ला के 6.9 बिलियन डॉलर से अधिक के शेयर
शांतिपूर्ण चुनाव के लिए डीजीपी ने की बैठक, दूसरे राज्यों के अधिकारी भी शामिल हुए
"एक वृक्ष माँ के नाम" अभियान को जाट समाज ने दी नई ऊंचाई, ग्रेटर नोएडा में 100 से अधिक पौधे लगाए गए
ग्रेटर नोएडा की बेटियां बनी जज, बधाइयों का लगा तांता