मोटोजीपी भारत ने उत्तर प्रदेश में निवेश के बड़े अवसरों का रास्ता खोला है

भारत में मोटरस्पोर्ट्स के क्रिकेट के बाद सबसे लोकप्रिय खेल बनने की क्षमता

राष्ट्रीय, 28 सितंबर। उत्तर प्रदेश इंफ्रास्ट्रक्चर एंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट (आईआईडीसी) के कमिश्नर श्री मनोज कुमार सिंह ने कहा है कि भारत में पहली बार आयोजित हुए इंडियनऑयल ग्रांप्रि ऑफ इंडिया ने उत्तर प्रदेश के साथ-साथ समूचे देश के लिए निवेश के बड़े अवसर और आर्थिक विकास का एक नया रास्ता खोल दिया है। श्री सिंह के इस कथन का समर्थन करते हुए मोटोजीपी के भारतीय प्रमोटर फेयरस्ट्रीट स्पोटर्स के संस्थापक और मुख्य परिचालन अधिकारी पुष्कर नाथ श्रीवास्तव ने कहा कि ग्रांप्रि आफ इंडिया के पहले संस्करण की सफलता ने साबित किया है कि क्रिकेट प्रेमी देश में मोटोजीपी अपनी अलग पहचान बना सकता है।

श्री मनोज कुमार सिंह (आईएएस) ने कहा,“ मोटोजीपी भारत ने लंबे समय तक दिखने वाले निवेश का अवसर और आर्थिक विकास का रास्ता खोला है। इसने उत्तर प्रदेश को निवेशकों के लिए पसंदीदा गंतव्य के रूप में नए सिरे से स्थापित किया है। साथ ही इस इवेंट ने निवेशकों को एक अनुकूल आर्थिक वातावरण के साथ सामूहिक और समावेशी विकास का आश्वासन भी दिया है। उत्तर प्रदेश हमेशा वैश्विक पहल के लिए पसंदीदा स्थान रहा है और अब मोटोजीपी भारत के आयोजन के साथ, हम भविष्य को लेकर भी उत्साहित हैं। हम मानते हैं कि आने वाले वर्षों में भारत के ऑटो इंडस्ट्री में वैश्विक ब्रांडों के लिए निरंतर दीर्घकालिक विकास की शुरुआत होगी।”

उल्लेखनीय है कि 2023 की सफलता के बाद मोटोजीपी ने 2024 में भारत में अपने दूसरे संस्करण के आयोजन की घोषणा की। अगले साल भारत में इसका आयोजन 20 से 22 सितंबर तक होगा। उल्लेखनीय है कि मोटोजीपी भारत ने भारत की मोटरस्पोर्ट्स की क्षमता को फिर से स्थापित करते हुए सभी तरह के रिकॉर्ड बनाए। बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) में रेस का आनंद लेने वाले एक लाख से अधिक दर्शकों के साथ इस विशाल आयोजन ने भारत में अपने पहले प्रवेश में ही 930 करोड़ रुपये का व्यवसाय कर लिया।

मोटोजीपी के भारतीय प्रमोटर फेयरस्ट्रीट स्पोटर्स के संस्थापक और मुख्य परिचालन अधिकारी पुष्कर नाथ श्रीवास्तव मानते हैं कि क्रिकेट सहित विभिन्न खेलों का बड़ी संख्या में पसंद करने वाले देश में, मोटरस्पोर्ट्स के लिए बढ़ती दर्शक संख्या एक बड़ी उपलब्धि है। पुष्कर ने कहा, “ ग्रांप्रि ऑफ इंडिया के पहले संस्करण की सफलता आयोजकों से साथ-साथ इस खेल की वैश्विक संस्था दोनों के लिए उल्लेखनीय उपलब्धि है। हम मानते हैं कि मोटरस्पोर्ट्स में भारत में अलग पहचान बनाने की क्षमता है। अगले साल इसका आयोजन फिर होना है और अब हमारा उद्देश्य अपने प्रयासों को तेज करना के साथ-साथ
उन्नत रेस ट्रैक, बेहतर पारगमन व्यवस्था, प्रचार तथा विपणन और ब्रांड जागरूकता के साथ और भी मजबूत होकर लौटना है।”

यहां बताना जरूरी है कि ग्रेटर नोएडा में स्थित बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) में आयोजित इस इवेंट के लिए लगभग 15,000 विदेशी मेहमान आये थे, जो रेस और आयोजकों द्वारा प्रस्तुत किए गए वैश्विक मानकों और सुविधाओं से वास्तव में बहुत प्रभावित थे। रेस के दौरान हर पल बदलता रोमांच देखा गया, जिसमें इटली के राइडर मार्को बेज़ेची ने वीआर46 के लिए पोल पोजीशन के साथ अपना प्रभाव डाला। इसका मुख्य दर्शक दीर्घा और अन्य दीर्घाओं में मौजूद उत्साहित भीड़ और टीवी तथा ओटीटी प्लेटफार्म पर दुनिया भर के 10 लाख से अधिक दर्शकों ने उत्साह बढ़ाया। रोचक बात यह है कि मीडिया सेंटर में दुनिया के 150 से अधिक सर्वश्रेष्ठ ऑटो पत्रकारों की भारी मौजूदगी देखी गई, जो रेस से जुड़े पल-पल के समाचार दुनिया भर में पहुंचा रहे थे। ये पत्रकार आयोजकों द्वारा की गई व्यवस्था से प्रसन्न थे।

इससे भी अधिक अविश्वसनीय बात यह थी कि रेस सप्ताहांत में भारत और दुनिया के विभिन्न हिस्सों से दर्शकों की भारी संख्या देखी गई, क्योंकि सप्ताहांत में फैन जोन में कई गतिविधियाँ संचालित हुईं। इनमें विभिन्न ऑटो और लाइफस्टाइल ब्रांडों ने अपने अपने तरह से दर्शकों को लुभाया था। इसके अलावा लाइव संगीत, गेमिंग जोन, एफ एंड बी, एफएमएक्स – लाइव स्टंटिंग, रेड बुल विंग सूट जंप जैसी कुछ गतिविधियों ने भी लोगों का मन मोह लिया।

यह भी देखे:-

राष्ट्रीय खेल सप्ताह के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Ryan Greater Noida winners at Open Inter School Skating Championship
ग्रेटर नोएडा के तेक्वांडो के 3 छात्र बैंकाक में दिखाएंगे अपना हुनर
तेलंगाना की मानसा वाराणसी बनी  VLCC फेमिना मिस इंडिया 2020, 23 साल की उम्र मे किया कमाल
अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किए गए गौतमबुद्ध नगर  के डीएम  सुहास एलवाई, तोक्यो पैरालिंपिक में जीता था ...
ग्रेड्स इण्टरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी  रेसलर भाई बहन ने जीता गोल्ड, स्टेट के लिए क्वालीफाई हुए   
रामाज्ञा स्कूल दादरी में खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रतिभा का किया प्रदर्शन
22वी उत्तर प्रदेश पुलिस वार्षिक अंतर जोनल क्रिकेट प्रतियोगिता: पीएसी पश्चिमी जोन जीता मैच, बना चैंपि...
IPL पर कोरोना की मार, इस सीजन के सभी मैच सस्पेंड
पॉन्टी चढ्ढा फाउंडेशन ने पीसीएफ कॉर्पोरेट क्रिकेट कप सीज़न 6 की ट्रॉफी का अनावरण किया
क्षितिज-2023 : ईशान एजुकेशनल इंस्टीटूशन्स कल्चरल फेस्ट का आगाज
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बैडमिंटन की प्रैक्टिस कर नंबर वन खिलाड़ी बने वंश
Sadhguru takes an exciting inauguration lap at BIC ahead of Indian Oil Grand Prix of India
GPL 4 में खेले गए तीन मैच, पढ़ें पूरी खबर
ग्रेनो के मिलिंद शर्मा रोल बॉल फ़ेडरेशन ऑफ इण्डिया ने तकनीकी अधिकारी के रूप में चयन किया
एस एन दुबे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट: विद्या जैन और युवराज सिंह एकेडमी की शानदार जीत