जीबीयू के विद्यार्थियों ने भारत मंडपम का भ्रमण किया

भारत सरकार लोक उद्यम विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा के विद्यार्थी भागीदारी करते हुए। भारत मंडपम प्रगति मैदान नई दिल्ली में नए जोश और नए उत्साह के साथ समर्थ भारत एवं यशस्वी भारत के थीम पर लोक उद्यम विभाग द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा के विद्यार्थियों ने भ्रमण किया। भारत सरकार द्वारा आयोजित कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत जनसंपर्क पर केंद्रित नवरत्ना, महारत्ना कंपनियों के कार्यशैली में प्रमुख रूप से भागीदारी किया। मौका था भारत के विकास में योगदान देने वाले भारत पैट्रोलियम, ओएनजीसी ,नालको, सेल, गेल,भेल,भारतीय रेल आदि औद्योगिक प्रतिष्ठानों के जनसंपर्क प्रक्रिया को सामने से देखने का अनुभव प्राप्त करने का, जनसंपर्क के विशेषज्ञों ने जनसंपर्क के विभिन्न पहलुओं से छात्रों को अवगत कराया।

साथ ही छात्रों ने जनसंपर्क अभियान के रणनीतियों के बारीकियां को जुनून से सीखने का प्रयास किया। सरकार के विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों के द्वारा जनकल्याण हेतु संचालित शिक्षा,चिकित्सा,सामाजिक विकास, सामाजिक न्याय,भोजन, रोजगार आदि के कार्यविधियों को नजदीक से देखा और समझा। इस अनुभव में भागीदारी करने हेतु क्विज,निबंध लेखन,साइकिलिंग आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इस आयोजन में जीबीयू के विद्यार्थियों ने जमकर भाग लिया। इस अवसर पर कई औद्योगिक प्रतिष्ठानों द्वारा जीबीयू के विद्यार्थियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इस हर्ष के अवसर पर मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के अधिष्ठाता (डीन) प्रोफेसर (डा.)बंदना पाण्डेय,विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर(डा.) रविंद्र कुमार सिन्हा,कुलसचिव डॉक्टर विश्वास त्रिपाठी,इतिहास और शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर राकेश कुमार श्रीवास्तव सहित सभी संकाय सदस्यों ने विद्यार्थियों को बधाई दी।साथ ही इस तरह के रचनात्मक गतिविधियों में विद्यार्थियों को प्रमुख रूप से भाग लेने का आहवान किया। भारत मंडपम शैक्षिक भ्रमण का नेतृत्व विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉक्टर बिमलेश कुमार और करुणा सिंह ने किया।

यह भी देखे:-

गलगोटिया विश्विद्यालय में सातवां दीक्षांत समारोह कल, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी होंगे मुख्य अतिथि
स्काईलाईन ग्रुप ऑफ़ इंस्टिटयूट : कनाडा में रोजगार प्राप्त करने हेतु सेमिनार
लखनऊ में स्कूल ऑफ लॉ को दिया गया सर्वश्रेष्ठ कानूनी सहायता क्लिनिक का खिताब
Taksh Bamnawat , a teenager become an author and established his book publishing company called T.B...
INTER RYAN SKATING CHAMPIONSHIP AT RYAN GREATER NOIDA
रेयान ग्रेटर नोएडा में सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम
जी.एल बजाज में प्रबंधोत्सव-2024 का भव्य शुभारम्भ, भारतीय पहलवान अलका तोमर ने साझा की अपनी जर्नी, छा...
नई शिक्षा नीति पर केसीसी इंस्टिट्यूट में राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित
बेनेट यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बोले सीएम योगी आदित्यनाथ, विकसित भारत के लिए इंस्टीट्यूशन्...
नोएडा में आयोजित इंटरनेशनल ट्रेड शो में राष्ट्रपति ने AKTU के स्टार्टअप का लिया जायजा
अमेरिका में कोरोना :: मरने वालों का आंकड़ा 7 लाख के पार, बीते हफ्ते रोजाना दो हजार की गई जान
AKTU के पाठ्यक्रम में लाया जाए लचीलापन
गलगोटियाज विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह में पहुँचे केंद्रीय मंत्री नितिन जयराम गड़करी
नुक्कड़ नाटक के जरिये बेटी बचाओ बेटी पढाओ का दिया सन्देश
रूस में फिर लौटा लॉकडाउन, रिकॉर्ड संख्या में कोरोना के नए केस और मौतों के बाद 11 दिन की पाबंदी
GBU में शैक्षणिक सत्र 2025-26 की प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 10 नए पाठ्यक्रम और अंतरराष्ट्रीय प्लेसमेंट क...