दोस्त ने की दोस्त की हत्या

ग्रेटर नोएडा। थाना बिसरख पुलिस ने बीते 21 नवंबर को गांव रोजा याकूबपुर के पास हुई हत्या के मामले में एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। थाना बिसरख के थानाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने बताया कि 21 नवंबर को रोजा याकूबपुर के जंगल में महावीर सिंह का लहुलूहान शव पुलिस को मिला था।

इस मामले की जांच कर रही पुलिस ने आज महावीर की हत्या के आरोप में संजय यादव पुत्र अनुरूद्ध यादव निवासी जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने रूपयों के लेन-देन के विवाद में महावीर के सिर में हथौड़ा मारकर उसकी हत्या की थी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा बरामद कर लिया है।

यह भी देखे:-

"ऑपरेशन तलाश" के तहत 1000 अपराधियों का सत्यापन, 149 पर सख्त कार्रवाई
ड्यूटी से गैर हाजिर होकर पुलिसकर्मी कर रहा था लूट की वारदात, साथी के साथ हुआ गिरफ्तार
साइबर ठग ने केवाईसी के बहाने बुजुर्ग को लगाया लाखों का चूना
मामूली विवाद में सब्जी विक्रेताओं मारपीट , कई घायल , 14 पर एफआईआर दर्ज
नशीला लड्डू खिलाकर ईरिक्शा और नगदी चोरी
पुलिस एनकाउंटर में दो बदमाशों को लगी गोली , गिरफ्तार, एक सिपाही भी घायल
प्लॉट को लेकर दो पक्षों में पथराव और फायरिंग
इंजीनियर की मोटरसाइकिल चोरी
मेरठ में हुई प्रॉपर्टी डीलर की हत्या केतार ग्रेटर नोएडा जेल से जुड़े
ग्रेटर नोएडा : अवैध मिट्टी खनन पर पुलिस और प्रशासन की बड़ी कार्यवाही
नॉलेज पार्क पुलिस ने किए 10 शातिर लुटेरे गिरफ्तार
युवक की गला रेतकर हत्या, पत्नी लापता
बड़ी सफलता: थाना सूरजपुर पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली चोरी के दो वांटेड आरोपियों को पकड़ा, दो अवैध चाकू ...
47 गुण्डे जिला बदर, डीएम ने माॅगी जनता से फीडबैक
डबल मर्डर में मारे गए युवकों की हुई पहचान
नाबालिग को बंधक बनाकर रेप, आरोपी गिरफ्तार