हृदय स्वास्थ्य जागरुकता टी-शर्ट का लॉन्च, यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा ग्रेटर नोएडा में 30 सितंबर को वाकाथॉन का आयोजन

ग्रेटर नोएडा, 27 सितंबर 2023: देश में हृदय रोगों की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर लोगों में जागरूकता फ़ैलाने के लिए यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा ग्रेटर नोएडा में 3 किलोमीटर की वाकाथॉन का आयोजन किया जायेगा।
*विश्व हृदय दिवस* के अवसर पर ‘चलता रहे मेरा दिल’ के बैनर के नाम से 3 किलोमीटर के वाकाथॉन सुबह 5:30 बजे अस्पताल से शुरू किया जाएगा। यथार्थ हॉस्पिटल, ग्रेटर नॉएडा, पिछले चार वर्षों से विश्व ह्रदय दिवस पर लोगों को ह्रदय रोग के प्रति जागरूक करने के लिए वाकाथॉन का आयोजन कर रहा है।

वाकाथॉन के बाद एक इंटरेक्टिव सेशन में दिल को स्वस्थ रखने के लिए जीवनशैली और हार्ट अटैक के रोकथाम पर चर्चा की जाएगी। इस चर्चा को *वरिष्ठ ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ पंकज रंजन, ह्रदय सर्जरी विभाग के निदेशक डॉ अखिल रुस्तगी, ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ दीपांकर वत्स व डॉ अजीत सिंह* द्वारा संबोधित किया जाएगा। स्थानीय निवासियों सहित डॉक्टर व अस्पताल का स्टाफ इस वाल्कथॉन में भाग लेंगे ।
*मुख्य अतिथि माननीय श्री सुनील कुमार शर्मा, चीफ मेडिकल अफसर, गौतम बुध नगर व श्री साद मिया खान, डिप्टी कमिशनर ऑफ़ पुलिस, गौतम बुध नगर* की उपस्थिति में यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने अपनी वॉकाथॉन की टी-शर्टों को लॉन्च किया। हृदय रोगों के बारे में आम लोगों में जागरूकता बढ़ाने के संदेश के साथ इन टी-शर्टों को वाकाथॉन में प्रतिभागियों को दिया जाएगा।

यथार्थ ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के असिस्टेंट मेडिकल डायरेक्टर डॉ सुनील बालियान ने कहा, “यह चिंताजनक है कि ह्रदय सम्बन्धी बीमारियां बूढ़ों में ही नहीं युवाओं में भी बढ़ रही हैं। क्षेत्र के प्रमुख स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के रूप में यह हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम दिल की बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करें। इस वॉकाथॉन का मुख्य उद्देश्य दिल को स्वस्थ रखने के लिए शारीरिक व्यायाम, आहार और स्वस्थ जीवन शैली पर जागरूकता फैलाना है, ताकि निवासियों को हृदय रोगों का शिकार होने से बचाया जा सके।”

सुनील कुमार शर्मा, चीफ मेडिकल अफसर, गौतम बुध नगर व श्री साद मिया खान, डिप्टी कमिशनर ऑफ़ पुलिस, गौतम बुध नगर ने यथार्थ हॉस्पिटल की इस पहल की सराहना की।

यह भी देखे:-

शारदा में विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन
न हो ऑक्सीजन की कमी, शुरू हुआ ऑक्सीजन बैंक, पढें पूरी ख़बर
गौतमबुद्ध नगर में फिर बढ़ा कोरोना का कहर, जानिए आज का हाल 
कोरोना अपडेट: जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल, कोरोना ने 1 की ली जान
वर्ल्ड स्ट्रोक डे: फोर्टिस अस्पताल के डॉ. चिराग गुप्ता ने बताया, गोल्डेन ऑवर है गेम चेंजर, 80% मामलो...
World TB Day 2023 Celebration at GIMS
फोर्टिस ग्रेटर नोएडा की बड़ी उपलब्धि: केन्या के 67 वर्षीय मरीज का ड्यूल-चैंबर लीडलैस पेसमेकर से सफल ...
कोरोना अपडेट: जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल
Pollution News: दिल्ली-यूपी, हरियाणा में बढ़ रहा प्रदूषण, एयर क्वालिटी इंडेक्स बेहद खराब
सेंट जोसफ विद्यालय में हुआ 'Cooking Without Fire' प्रतियोगिता का सफल आयोजन
जर्मनी के विशेषज्ञों के सहयोग से शारदा हॉस्पिटल और शारदा केयर - द हेल्थसिटी में लाइव सिमुलेशन ब्रॉन्...
गंभीर बीमारी से जूझ रही 16 साल की बच्ची को शारदा हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने दिया नया जीवन
कोरोना अपडेट: जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल
GIMS  के मेडिकल छात्रों, डाक्टर्स, नर्सिंग स्टॉफ व कर्मचारियों आग्निशमन, सुरक्षा व बचाव का प्रशिक्षण...
रेलवे ने यूपी-बिहार से चलाई कई स्पेशल ट्रेनें, छठ से लौटने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी
80 साल की मां ने बेटे की जान बचाने के लिए डोनेट की अपनी किडनी “इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स -2022 में दर्...