ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर युवक से लाखों की ठगी

नोएडा। ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर एक युवक से अज्ञात साइबर ठगो ने 1,75,000 रूपए की ठगी कर ली। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना सेक्टर -113 पुलिस ने बताया कि सेक्टर 122 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले उत्कर्ष दीक्षित ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ लोगों ने उनसे संपर्क किया, तथा ऑनलाइन ट्रेडिंग करने का झांसा देकर उन्हें अपने जाल में फसाया। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने कहा कि कुछ पैसे इन्वेस्ट करने से उन्हें मोटा मुनाफा होगा। उन्होंने बताया कि पीड़ित आरोपियों के झांसे में आ गए तथा उन्होंने उनके बताए गए खाते में 1 लाख 75 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिया। बाद में आरोपियों ने उन्हें ब्लॉक कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी देखे:-

पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात लुटेरा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
सुमित हत्याकांड के दो आरोपी गिरफ्तार
पारिवारिक विवाद होने पर साढू ने मारी गोली
बिसरख पुलिस के हत्थे चढ़े फरार शातिर लूटेरे , ग्रेटर नोएडा वेस्ट में थे सक्रिय
पिता के अपमान के प्रतिशोध में युवक की गोली मारकर हत्या
दुकान का ताला तोड़कर 1.30 लाख चुराये
पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ इनामी बदमाश गिरफ्तार लूटा मोबाइल और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
युवती की हत्या कर श्मसान में फेंकी लाश
अवांछनीय और गलत की जानकारी तुरंत पुलिस को देः संजय सिंघल नोडल पुलिस अधिकारी
प्लाट विवाद में फायरिंग में मारे गए युवक की हुई पहचान
लड़की का पीछा कर परेशान करने वाला मनचला गिरफ्तार 
नोएडा: भैंस चोरी गैंग का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, एक भैंस और 11 हजार नकद बरामद
बंद पड़ी कंपनियों से लोहे सरिया चोरी करने वाले बदमाश गिरफ्तार 
Sexual Assault का आरोपी डिलीवरी बॉय पुलिस मुठभेड़ में घायल, SI का पिस्टल छीन कर कर दी पुलिस पर फायरिं...
लूटपाट की नीयत से घूम रहे दो बदमाश गिरफ्तार
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते तीन गिरफ्तार