लंपी स्किन डिजीज की रोकथाम के लिए एक माह में एक करोड़ वैक्सीन लगवाएगी योगी सरकार

  • टीकाकरण हेतु पर्याप्त वैक्सीन की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश
  • लंपी रोग से गोवंश के बचाव के लिए निरंतर बरती जा रही सतर्कता, किया जा रहा व्यापक प्रचार-प्रसार
  • विभागीय मंत्री ने निराश्रित गोवंश के लिए गोआश्रय स्थलों के विस्तारीकरण को कहा

योगी सरकार ने प्रदेश के गोवंश को लंपी स्किन डिजीज से बचाव एवं रोग के प्रसार को रोकने के लिए एक माह में एक करोड़ वैक्सीन लगाने का निर्देश दिया। पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। प्रतिदिन 3.5 लाख टीकाकरण करने का निर्देश दिया गया है। लंपी रोग से बचाव के लिए और अधिक सतर्कता बरतने व प्रभावित गोवंश के समुचित उपचार का भी निर्देश दिया गया है। वहीं पशु मेला/हाट आदि के आयोजन पर तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया गया है। योगी सरकार की तरफ से कहा गया कि किसानों और पशुपालकों को रोग से बचाव के लिए जागरूक कर इसका व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित किया जाए।
योगी सरकार के पशुधन व दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने टीम-09 के साथ बैठक कर प्रदेश में लंपी स्किन डिजीज की रोकथाम हेतु किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की। योगी सरकार की ओर से कहा गया कि गोवंश के बचाव हेतु प्रत्येक स्तर पर आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित की जाएं। योगी सरकार ने आदेश दिया कि टीकाकरण एवं उपचार के अभाव में गोवंश की हानि कतई न होने पाए। प्रदेश के जो जनपद प्रभावित नहीं हैं, वहां गोटपॉक्स वैक्सीन से टीकाकरण कराया जाए। वाराणसी में भी रोग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित किये जाये।

सभी जनपदों को उपलब्ध करा दी गई वैक्सीन
अपर मुख्य सचिव डॉ. रजनीश दुबे ने बताया कि अब तक 65 लाख टीकाकरण किया गया है। प्रदेश के समस्त जनपदों को वैक्सीन उपलब्ध करा दी गई है। अब तक 1,17,84,100 वैक्सीन जनपदों को वितरित की जा चुकी है। अब तक बीमारी से 40 जनपद प्रभावित हुए हैं। कुल 8825 गोवंश प्रभावित हैं। बीमारी से मात्र 59 गोवंश की मृत्यु हुई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गोआश्रय स्थलों एवं गोसंरक्षण केंद्रों के सैनिटाइजेशन एवं स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए।

गोरखपुर मंडल को उपलब्ध कराई गई 11 हजार डोज
लंपी प्रो वैक्सीन की 15000 डोज एनआरसी हिसार से प्राप्त की गई है। इनमें से गोरखपुर मंडल को 11000 डोज, 2000-2000 डोज बलरामपुर व लखनऊ जनपद को उपलब्ध कराई गई है। पहले से 1000 डोज गोरखपुर जनपद की 2 गोशालाओं में लगा दी गई है। पूर्वी उप्र से पश्चिमी उप्र की तरफ बीमारी के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से नेपाल सीमा से मप्र की सीमा ( पीलीभीत, शाहजहांपुर, फर्रूखाबाद, मैनपुरी, इटावा) तक 10 किमी0 की परिधि में कुल 23 विकास खण्डों में कुल 3,22,900 टीकाकरण पूर्ण कराया जाना था, जिसके अंतर्गत बेल्ट वैक्सीनेशन लक्ष्य के अनुरूप टीकाकरण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

यह भी देखे:-

किसानों की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री से मिले भाकियू के नेता
सपाईयों ने राजनारायण को दी श्रद्धांजलि, नवनियुक्त सपा जिलाध्यक्ष वीरसिंह यादव का हुआ जोरदार स्वागत
भाजपा के कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग में सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए भाजपा कार्यकर्त्ता
अक्षय पंडित बने सपा के नगर अध्यक्ष
भाजपा दनकौर मंडल की बैठक, बूथ  स्तर को मजबूत करें कार्यकर्ता  : सुनीता दयाल
भारतीय किसान यूनियन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राजबीर सिंह जादौन का जोरदार स्वागत
जेवर विधानसभा में भाजपा की जन विश्वास यात्रा का पुष्प वर्षा से क्षेत्र के लोगों व पार्टी के कार्यकर्...
राज्यसभा के लिए सुरेंद्र सिंह नगर समेत बीजेपी के 8 उम्मीदवारों ने किया नामांकन, एक निर्दलीय ने भी भर...
मुलायम सिंह यादव की जयंती पर कम्बल वितरण करेंगे सपाई
पीएम नरेन्द्र मोदी की जीत है त्रिपुरा की विजय : महेश शर्मा
गौतमबुद्धनगर : ब्लॉक प्रमुख पद के उम्मीदवारों की सूची जारी, देखें
किसानों के साथ अत्याचार कर रही है प्रदेश सरकार - श्याम सिंह भाटी, समाजवादी पार्टी
मजदूर दिवस पर बोले बसपा लोकसभा प्रभारी वीरेंद्र डाढ़ा , केंद्र सरकार ने मजदूरों का धंधा किया चौपट
लखीमपुर खीरी : मंत्री और बेटे पर नहीं हुई कोई कार्रवाई ,पीएम मोदी हैं चुप - राहुल गांधी
बसपा पहली बार करने जा रही नया प्रयोग, यूपी चुनाव जीतने के लिए मायावती की यह है प्लानिंग
राव कपिल भाटी कांग्रेस के मीडिया प्रभारी नियुक्त