गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग ने डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज के सीएसआर कार्यक्रम में की शिरकत

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग के छात्र सोमवार को प्रगति मैदान में डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज के सीएसआर कार्यक्रम में शामिल हुए। 25 और 26 सितंबर, दो दिवसीय इस कार्यक्रम में छात्रों को विभिन्न कंपनियों द्वारा उनके सीएसआर प्रोजेक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई। इस मौके पर छात्रों ने महारत्न, नवरत्न और मिनी रत्न कंपनियों के बारे में जाना और रोजगार के अवसर भी तलाशे।
इस मौके पर समाज कार्य विभाग के कोर्स को-ऑर्डिनेटर डॉ० सिद्धारामु के साथ फैकेल्टी मेंबर डॉ० रौनक अहमद, अमन साहू, रवि भारती और डॉ० राहुल कपूर छात्रों के साथ मौजूद रहे।
समाज कार्य विभाग अपने कोर्स से संबंधित फील्ड के कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करता रहा है। यह कार्यक्रम उसी श्रृंखला का एक हिस्सा है।
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय की तरफ से इस कार्यक्रम का मार्गदर्शन स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज़ एण्ड सोशल सांइसेज़ की डीन प्रोफसर बन्दना पांडेय के द्वारा किया गया। समाज कार्य विभाग के छात्रों की टीम में बीएसडब्ल्यू और एमएसडब्ल्यू बैच के छात्र शामिल रहे।

यह भी देखे:-

कोविड-19 : वैक्‍सीन के बारे में देगा जानकारी गूगल , कोरोना के खिलाफ लड़ाई में शामिल
सिटी हार्ट अकादमी स्कूल ने झटका प्रथम स्थान, समूह गान प्रतियोगिता में रहा अव्वल।
बैठक में स्टार्टअप और इनोवेशन पर हुई चर्चा
ईशान इंस्टीट्यूट में राष्ट्रचिंतन की बारहवीं गोष्ठी का हुआ आयोजन
जी डी गोयनका के बच्चों द्वारा किया गया वृक्षारोपण
लॉयड लॉ कॉलेज के सलाहकार आर.वेंकटरमणी बने देश के नए अटॉर्नी जनरल, कार्यक्रम में दी गई बधाई
चुनावी ऐलान : सरकार बनी तो महिलाओं को तीन मुफ्त सिलेंडर व मुफ्त बस यात्रा का वादा- प्रियंका गांधी ...
GIMS में धूमधाम से मनाया गया विश्व फार्मासिस्ट दिवस
ITS Engineering College : Expert talk on “Programming with Pointers”
आईआईएमटी कॉलेज समूह में मना 8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
शारदा यूनिवर्सिटी में नेशनल मेडिकल कॉन्फ्रेंस: चिकित्सा क्षेत्र की ताजा प्रगतियों पर मंथन
ठंड कोहरे के मद्देनजर बेसिक शिक्षा विभाग का आदेश जानिए
75 साल 75 बच्चे और 75 तिरंगा थीम पर   बिगिनिंग मिशन एजुकेशन सेंटर मैं बड़ी धूमधाम से मनाया गया  स्वत...
दो दिवसीय सायबर सुरक्षा हैकाथॉन "कवच" 2023 के सॉफ्टवेर संस्करण का भव्य समापन
गौतमबुद्ध विश्विद्यालय में ऑन लाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू : कुलपति प्रोफ़ेसर आर.के. सिन्हा ने जारी किय...
जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल में फाइन आर्ट्स पर कार्यशाला का आयोजन