नोएडा में आयोजित इंटरनेशनल ट्रेड शो में राष्ट्रपति ने AKTU के स्टार्टअप का लिया जायजा

– नोएडा में आयोजित इंटरनेशनल ट्रेड शो में प्रतिभाग कर रहा है इनोवेशन हब एकेटीयू

पहले इंटरनेशनल ट्रेड शो का नोएडा में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने गुरुवार को उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के इनोवेशन हब की ओर से शो में में 30 स्टार्टअप के लगाए स्टॉल का भी जायजा लिया। माननीय राष्ट्रपति को ए सी एस एमएसएमई अमित मोहन प्रसाद ने स्टार्टअप की जानकारी दी। इस दौरान माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने भी स्टार्टअप की जानकारी ली। आपको बता दें कि शो में इन्नोवेशन हब के नेतृत्व में प्रदेश के सरकारी एवं अनुदानित और प्राइवेट कॉलेज के इनक्यूबेशन सेंटर्स के चुनिंदा 30 प्रोडक्ट वाले स्टार्टअप को प्रदर्शन करने का मौका दिया गया है। शो में देश ही नहीं दुनिया की बड़ी कंपनियों और खरीदार शिरकत कर रहे हैं। जिससे इन स्टार्टअप को वैश्विक रूप से पहचान मिलने में मदद मिलेगी। यह आयोजन 21 से 25 सितंबर तक चलेगा। माननीय कुलपति प्रो0 जेपी पांडेय के निर्देशन में वित्त अधिकारी श्री सुशील कुमार गुप्ता, डॉ0 अनुज कुमार शर्मा, इनोवेशन हब के हेड महीप सिंह, वंदना शर्मा, रितेश सक्सेना सहित इनक्यूबेशन सेंटर्स के मैनेजर सहित अन्य लोग भागीदारी कर रहे हैं। शो के दूसरे दिन इनोवेशन हब नॉलेज सेशन मे प्रतिभाग करेगा जिसमे प्रदेश मे नवाचार को बढ़ावा देने हेतु विश्वविद्यालय द्वारा की जा रही पहल की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

यह भी देखे:-

ग्रेनो के छात्र मनीष कुमार त्रिपाठी डॉ एपीजे अब्दुल कलाम इंडिया इंटरनेशनल स्टूडेंट साइंटिस्ट इनोवेशन...
समर्पित शिक्षक ही देश के भविष्य को बुलंदियों तक लेकर जाता हैः डॉ. मयंक अग्रवाल
Ryanites Interacted with Nobel Laureate Sh. Kailash Satyarthi
जीएनआइओटी एमबीए इंस्टिट्यूट मे फ्रेशर पार्टी , पुनीत मिस्टर फ्रेशर तो वर्णिता बनी मिस फ्रेशर
मरते दम तक हक व सच की लड़ाई लड़ूंगा-- Navjot Singh Sidhu
जी.डी गोयनका पब्लिक स्कूल में वार्षिक क्रिसमस कार्निवल महोत्सव 18 दिसंबर को
गौतमबुद्ध नगर में लागू हुई धारा 144
22 राज्यों ने घटाए पेट्रोल-डीजल के दाम, गैर-भाजपा शासित राज्यों ने अब तक नहीं की कटौती
जी.एन.आई.ओ.टी कालेज में हुआ खेलकूद प्रतियोगता का आयोजन
गणेश चतुर्थी की देशभर में धूम, कोरोना के चलते प्रतिबंधों के साथ मनाया जा रहा त्योहार
मौसम अपडेट: लखनऊ में प्रदूषण से गिरा पारा, मंगलवार सुबह कई इलाकों में हुआ थोड़ा सुधार
A.K.T.U और N.E.L.E.T नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी हुआ करार
भाई मैं फौजी नहीं बन पाया, तुम जरूर बनना… अग्निवीर में फेल होने पर की खुदकुशी
"स्ट्रोक्स ऑफ भारत" में झलकी भारतीय संस्कृति की अनूठी छटा: जी.एल. बजाज में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आ...
आईआईएमटी के दो कॉलेज में फैक्ल्टी डेवलपमेंट का आयोजन
हरलाल संस्थान: मेगा जॉब फेयर में 300 विद्यार्थियों को मिला जॉब ऑफर