औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नंदी ने किया ट्रेड शो में लगाए गए प्रदर्शनी का अवलोकन
21 सितम्बर 2023 को यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो, ग्रेटर नॉएडा के उद्घाटन समारोह में आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीरज सिंघल की विशेष मुलाकात उत्तर प्रदेश सरकार में औद्योगिक विकास मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नंदी जी’ से हुई। इस दौरान दोनों के बीच उद्योगों को बढ़ावा देने में योगी सरकार की सकारात्मक सोंच और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर वार्ता हुई। श्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी जी ने आईआईए के सदस्यों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी का अवलोकन किया और इसकी काफी सराहना की और शुभकामनायें दी। इस अवसर पर उ. प्र. सरकार के अवसंरचना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त (IIDC) – श्री मनोज कुमार सिंह, आई.ए.एस., अपर मुख्य सचिव – श्री अमित मोहन प्रसाद, आई.ए.एस. एवं उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री मयूर महेश्वरी, आई.ए.एस. और Addl. CEO, सुश्री अस्मिता लाल, आई.ए.एस., की गरिमामयी उपस्थिति रही । इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीरज सिंघल द्वारा सभी गणमान्य लोगों को दिसंबर माह में आयोजित होने वाले इंडिया फ़ूड एक्सपो 2023 की जानकारी दी और इसमें आने का न्योता भी दिया जिसे सभी ने सहर्ष स्वीकार किया।
