एकेटीयू में दूसरे चरण की काउंसलिंग गुरूवार से शुरू, ऑनलाइन चॉइस फिलिंग अल्टरेशन एंड लॉकिंग 22 सितंबर को

डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय से संबद्ध इंजीनियरिंग कॉलेज के जेईइ्र मेंस के तहत बीटेक और नाटा के जरिये पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए माननीय कुलपति प्रो0 जेपी पांडेय के निर्देशन में दूसरे चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया गुरूवार से शुरू हो गयी। पहले दिन ऑनलाइन चॉइस फिलिंग एल्टरेशन एंड लॉकिंग की प्रक्रिया हुई। इसका सीट अलॉटमेंट शुक्रवार को किया जाएगा। जबकि सीयूईटी यूजी और पीजी के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन चॉइस फिलिंग अल्टरेशन एंड लॉकिंग 22 सितंबर को होगा। इसका सीट अलॉटमेंट 23 सितंबर को किया जाएगा। आपको बता दें कि प्रथम राउंड की काउंसलिंग के तहत 23454 सीटों के अलॉटमेंट के सापेक्ष जेईई मेंस के तहत बीटेक में 19243 अभ्यर्थियों ने सीट कन्फर्मेशन फीस जमा किया है। इसी तरह नाटा के तहत बीआर्क में 156 आवंटित सीटों के सापेक्ष 93 ने फीस जमा किया है। आपको बता दें कि सीट कंफर्मेशन फीस सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए 20 हजार रूपये है जबकि एससी और एसटी अभ्यर्थियों को सीट कन्फर्मेशन फीस के रूप में 12 हजार रूपये जमा करना है। समन्वयक प्रो0 अरूण कुमार तिवारी ने बताया कि दूसरे राउंड की काउंसलिंग गुरूवार से सुचारू रूप से शुरू हो गयी।

यह भी देखे:-

अंग्रेज़ी में शतक जड़कर चमके विराज अग्रवाल, 10वीं बोर्ड में शानदार प्रदर्शन
हुकुम सिंह भारती बने बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के जिलाध्यक्ष
के.आर मंगलम वल्र्ड स्कूल ने जार्डन से आये छात्रो साथ मनाई दिवाली
जूनियर शिक्षक संघ ने समायोजन प्रक्रिया पर सौपा ज्ञापन
राम-ईश इंस्टीट्यूट ने रचा इतिहास: B.Pharm पाठ्यक्रम को NBA की पाँचवीं बार मान्यता
क्वीनज़ कार्मेल स्कूल में ‘तत्वगाथा’ का भव्य मंचन, पंचतत्वों की कथा से सजी सांस्कृतिक संध्या
गलगोटियाज़ कॉलेज में डिजिटल युग का स्वागत: विधायक तेजपाल नागर ने 2000+ छात्रों को बांटे टैबलेट
डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ संपन्न।
स्वतंत्रता दिवस समारोह - रयान इंटरनेशनल स्कूल, ग्रेटर नोएडा में
वृक्षारोपण कर अप्रैल फूल को बनाया अप्रैल कूल
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में ऊर्जा कुशल आवास पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन सम्पन्न
आर्मी इंस्टीट्यूट द्वारा अनुगूंज 2020 प्रीलिम्स का समापन
BSP संस्थापक कांशीराम की जयंती पर भीम आर्मी ने किया आजाद समाज पार्टी ASP की घोषणा
'फेस्ट्रोनिक्स 1.0' - लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के टेक्निकल फेस्ट में दिखी विद्...
आईटीएस डेन्टल काॅलिज में प्रेक्टिस मैनेजमेन्ट पर कार्यशाला का आयोजन
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में एनसीसी वरिष्ठ विंग का शुभारंभ — “एकता और अनुशासन” के मंत्र के साथ राष्ट...