“विधायक जेवर ने श्रीराम माडल इंटर कॉलेज थोरा की मेधावी छात्राओं को किया पुरस्कृत”

”नदियां 60 प्रतिशत सूख चुकी हैं, कुछ को हमने अपनी आदतों से गंदा कर दिया है। पेड़ों को काट रहें हैं और पर्यावरण को दूषित कर रहें है। अक्टूबर से हमारे क्षेत्र का AQI- 350 तक चला जाता है। पृथ्वी पर 75 प्रतिशत पानी है, जिसमें केवल 2.75 प्रतिशत पानी पीने योग्य है, जिसका आधा हिस्सा हम समाप्त कर चुके हैं। पहले हम एक भैंस को नहलाने में 100 लीटर पानी लेते थे, परंतु अब समरसेबल चलाकर एक हजार लीटर में भैंस नहलाते है। पानी का जिस तेजी से हम दुरुपयोग कर रहे हैं, यदि ये गति इसी प्रकार चलती रही तो, शीघ्र ही जल समस्या उत्पन्न हो जायेगी। आप हमारा भविष्य हैं, सभी अपने-अपने घर जाकर, पर्यावरण और पानी बचाने के लिए उपाय करें तथा सभी को जागरूक करें। हमारे फेफड़े ऑक्सीजन लेकर शरीर को स्वस्थ बनाते हैं, ये ऑक्सीजन हमें पेड़ों से मिलती है, हमें पेड़ों को संरक्षित करना है एवं ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने हैं।“

ये शब्द आज दिनांक 20 सितम्बर 2023 को जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने ग्राम थोरा में स्थित श्रीराम मॉडल इंटर कालेज की हाईस्कूल एवं इंटर पास छात्राओं का पुनर्बलन करते हुए, टाइटन की वॉच देकर, उनकी हौसलाअफजाई करते हुए कहे। इस मौके पर विद्यालय प्रांगण में कार्यक्रम के दौरान 16 लड़कियों को पुरस्कृत किया गया एवं अन्य लड़कियों को भी इनसे प्रेरणा लेने को पर बल दिया। लड़कियों से उनकी आगामी पढ़ाई के बारे में भी बात की, जिसमें पायल 12वीं पास लड़की से पूछा कि आप क्या बनना चाहती हो तो, उन्होंने बताया कि ”मुझे डॉक्टर बनना है।“ पारुल ने कहा कि “मैं टीचर बनना चाहती हूं।“

छात्राओं से रूबरू होने पर छात्राओं ने अपने हरदिल अजीज विधायक से सीलिंग फैन, पीने के पानी के लिए RO plant तथा महिला टॉयलेट की मांग रखी। इस मौके पर बच्चियों को संबोधित करते हुए, धीरेंद्र सिंह ने छात्राओं को आश्वस्त करते हुए कहां कि 25 पंखों का इंतजाम तीन दिन में तथा पानी के लिए RO plant का इंतजाम एक माह में पूरा हो जाएगा।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सतीश कुमार, राजेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अमृता सिंह, साधना, निकिता के अलावा नौरतन सिंह, प्रेमवीर प्रधान, कारे भिक्कू आदि मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

PRE INDEPENDENCE DAY CELEBRATION WEEK- AT RYAN GREATER NOIDA
शारदा विश्वविद्यालय में नॉर्थ ईस्ट कल्चरल फेस्ट, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा और कोडरमा सांसद ...
अंतोदय के सिद्धांत को अक्षरसः पालन करते हुए, सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ भारत के विकास और समृद्धि के ...
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय   में "बिग डेटा एनालिटिक्स  पर वेबिनार 
Teachers are Lifelong Learners : Dr. Madam Grace Pinto, M.D Ryan International Group of Institution...
रेडियोलॉजी के नवीनतम उपचारों से रूबरू कराया ,शारदा अस्पताल में जुटे रेडियोलॉजी के दिग्गज, गंभीर बीमा...
विश्व नृत्य दिवस पर बच्चों की रंगारंग प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मोहित 
एकेटीयू में गौ ऐप का हुआ डेमो तो गौमूत्र से बनाया गया हाइड्रोजन, गौ ऐप में फेस बायोमेट्रिक की तरह गा...
जेपी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थी परिषद का पदग्रहण एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
सैकड़ों छात्रों की परीक्षा छूटी, छात्र बोले एक साल बर्बाद हुआ, कॉलेज बोला मामला कोर्ट में  
लखनऊ में स्कूल ऑफ लॉ को दिया गया सर्वश्रेष्ठ कानूनी सहायता क्लिनिक का खिताब
JEECUP Answer Key 2021: उत्तर प्रदेश ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड
पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए एबीवीपी ने निकाला कैंडल मार्च
किसान एकता संघ ने किया गाजीपुर दिल्ली बार्डर पर संगठन का विस्तार
RYAN ESTABLISH ATAL TINKERING LAB – CREATING YOUNG SCIENTISTS
मंगलमय संस्थान के बीसीए विभाग में आईआईटी, कानपुर व स्पेशलाइजेशन कोर्स प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आ...