जिले में 21- 22 सितंबर को सभी स्कूल बंद रहेंगे, डीएम के आदेश पर शिक्षा विभाग ने स्कूलों को बंद करने का नोटिस जारी किया
- –स्कूल ऑन लाइन क्लास संचालित की जा सकेगी
गौतमबुद्धनगर जिले में 21 और 22 सितंबर को सभी स्कूल बंद रहेंगे। डीएम के आदेश पर शिक्षा विभाग ने स्कूलों को बंद रखने को कहा है। यह आदेश नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दादरी समेत पूरे गौतमबुद्धनगर में लागू होगा। जिला शिक्षा विभाग की ओर से इसको लेकर आदेश में कहा गया है कि 21 से 25 सितंबर तक यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आयोजन होगा तो 22 से 24 सितंबर के बीच मोटो-जी रेस का भी आयोजन होना है। जिसकी वजह से यह फैसला लिया गया है। इन अवकाश के दिनों में ऑन लाइन क्लास संचालित की जा सकेगी.
नोएडा में आयोजित होने जा रही प्रदर्शनी और मोटो-जी रेस की वजह से सड़कों पर वाहनों की आवाजाही में वृद्धि और जाम लगने की संभावनाओं की वजह जिले में 21 और 22 सितंबर को सभी स्कूल बंद करने का निर्णय लिया गया है। जिससे दर्शकों की भारी भीड़ होने की संभावना और कानून, सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात की व्यवस्था के दृष्टिगत छात्र-छात्राओं, अभिभावकों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसके दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में दिनांक 21 और 22 सितंबर को कक्षा नर्सरी से कक्षा 12 तक समस्त बोर्ड के समस्त विद्यालयों में अवकाश रहेगा। आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। इन अवकाश के दिनों में ऑन लाइन क्लास संचालित की जा सकेगी.
