यूनिजिफ ने आयोजित की ग्लोबल लीडर्स कांफ्रेंस, 21वीं सदी के कौशल और शिक्षा पर हुई चर्चा

डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन राष्ट्रीय शिक्षाविद सम्मान के विजेताओं के नाम हुए घोषित।

– यूनिजिफ की पहल पर शिक्षाविदों हुए सम्मानित, भव्य दीप प्रज्वलन और सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ, डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन राष्ट्रीय शिक्षाविद सम्मान हुए घोषित, शिक्षा रत्न अमन सहित अन्य हुए सम्मानित।

यूएनआई ग्लोबल इंटेलेक्चुअल फाउंडेशन (यूनिजिफ) द्वारा महर्षि यूनिवर्सिटी में आयोजित ग्लोबल लीडर्स कांफ्रेंस और डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन राष्ट्रीय शिक्षाविद सम्मान समारोह कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से शिक्षाविद शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के परिवार से शामिल हुए उनके पोते, सुदिक्षा ग्रुप के चेयरमैन डॉ सुब्रमण्यम शर्मा एवं अन्य अतिथियों ने किया। गगन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने खूबसूरत प्रस्तुति देकर समां बांधा।

यूनिजिफ़ की फाउंडर डॉ रचना भीमराजका ने सभी का स्वागत किया और कहा कि यह शिक्षक दिवस का पांचवा जश्न है जो यूनिजीफ द्वारा मनाया जा रहा है। मुझे खुशी है कि एक आमंत्रण पर देश के विभिन्न प्रांतों से शिक्षाविद एकजुट हुए और कार्यक्रम में शामिल होकर हमें अनुग्रहित किया। यह शिक्षक दिवस का जश्न विशेष है क्योंकि इसमें देश के लगभग सभी राज्यों से शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोग शामिल हुए है जो ग्लोबल लीडर्स कांफ्रेंस में अपने विचार साझा करने के साथ ही डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन राष्ट्रीय शिक्षाविद सम्मान से भी सम्मानित किए जायेंगे।

महर्षि यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ भानुप्रताप सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर कार्य करना यूनिवर्सिटी का उद्देश्य है जिसके लिए संस्थान लगातार पूर्ण समर्पण से कार्य कर रहा है। साथ ही हम शिक्षाविदों के सहयोग के लिए भी हमेशा तत्पर है। साथ ही महर्षि ग्रुप के प्रेजेंटेशन में संस्था के 100 से अधिक देशों में विस्तार और भारत में 15 महर्षि विद्या मंदिर की विस्तृत जानकारी दी गई। तत्पश्चात मिनिस्टर ऑफ फाइनेंस एंड स्किल गवर्नमेंट ऑफ आंध्र प्रदेश के ओएसडी डॉ कार्तिकेय आनंद, शोभित यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर रंजीत सिंह, ग्लोकल यूनिवर्सिटी के प्रो वाइस चांसलर पंकज कुमार मिश्रा, मेवाड़ यूनिवर्सिटी की डायरेक्टर डॉ अलका, गुजरात से डॉ पीके राजपूत सहित अन्य लोगों के स्वागत कार्यक्रम के साथ कार्यक्रम आगे बढ़ा।

ग्लोबल लीडर्स कांफ्रेंस के प्रथम सत्र में कौशल और उद्यमिता पर पैनल डिस्कशन में होस्ट विनीश नायडू की अध्यक्षता में डॉ कार्तिकेय, डॉ विकास धवन, रंजीत सिंह, डॉ पंकज कुमार मिश्र, सुदीप प्रधान आदि ने कौशल विकास को 21वीं सदी में सफलता के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया और कहा कि युवाओं को उद्यमिता के दृष्टिकोण को अपनाकर आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को हासिल करने में सहभागी बनना चाहिए जिसमें समस्त शिक्षण संस्थान महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है। इसलिए यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि जिम्मेदार अभिभावक के रूप में युवाओं को नए नए कौशल विकसित करने को प्रेरित करे और शिक्षण संस्थानों को उद्यमिता अनुकूल वातावरण तैयार कर युवा उद्यमियों को बढ़ावा देना चाहिए तभी समाज में लीडर्स निकलेंगे।

कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति महान शिक्षाविद डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के पोते और सुदिक्षा ग्रुप के चेयरमैन डॉ सुब्रमण्यम शर्मा ने कहा कि देश में उद्यमिता को लेकर दृष्टिकोण बदलने की जरूरत है। वहीं उन्होंने सुदीक्षा ग्रुप की सफलता की यात्रा साझा करते हुए कहा कि जब युवाओं में अपने देश अपने समाज की सेवा करने की प्रेरणा को बढ़ावा मिलेगा, तभी नए उद्यमी निकलेंगे जो रोजगार देने के साथ साथ नवाचार से समस्याओं का समाधान भी निकलेंगे जो विकास के गति देगा। साथ ही उन्होंने कहा कि कुशल बनने के लिए कौशल के साथ ही दृष्टिकोण भी जरूरी है।

कार्यक्रम में देश के 200+ उत्कृष्ट शिक्षाविदों को डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन राष्ट्रीय शिक्षाविद सम्मान प्रदान किया गया जिसमें बागपत के शिक्षा रत्न अमन कुमार सहित विभिन्न शैक्षिक संस्थानों से जुड़े शिक्षाविद, महत्वपूर्ण सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और शैक्षिक नवाचार से जुड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों को भी पुरस्कृत किया गया। शिक्षा रत्न ने आभार जताते हुए आयोजक डॉ रचना भीमराजका को प्रोत्साहन पत्र से सम्मानित किया। कार्यक्रम में कश्मीर से कन्याकुमारी और गुजरात से अरुणाचल तक के शिक्षाविद, यूनिजिफ के प्रयासों से एक मंच पर इकट्ठा होकर शिक्षा क्रांति की आवाज को बुलंद करने में सहभागी बने।

ग्लोबल लीडर्स कांफ्रेंस के द्वितीय सत्र में होस्ट डॉ भट्टाचार्य एसके राठौर की अध्यक्षता में 21वीं सदी के कौशल विषय पर मिस फरजाना, अमोल अरोड़ा, डॉ सौरभ कुमार अग्रवाल, सोनी विल्दी, डॉ अशोक कुमार आदि ने अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने कहा कि कम्युनिकेशन, कोलेबोरेशन, सेल्फ हेल्प, टेक्नोलॉजी आदि को उद्यमिता विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। मिस फरजाना ने कहा कि शिक्षकों की भूमिका वर्तमान परिप्रेक्ष्य में बदल रही है और उनको विद्यार्थियों के अनुकूल सकारात्मक वातावरण का निर्माण करते हुए उनमें जिज्ञासा का निर्माण और नए नए अनुभव प्रदान करना चाहिए जिसके लिए जीवन पर्यंत सीखने के दृष्टिकोण और टीचर ट्रेनिंग कार्यक्रमों की बेहद आवश्यकता है। साथ ही भारतीय दर्शन में निहित संस्कार और मूल्यों का मानव जीवन की सफलता पर प्रभाव विषय पर मंथन किया।

वहीं ब्रेन वंडर्स कंपनी ने अपना प्रस्तुतिकरण दिया। जिसके विषय में जानकारी देते हुए कंपनी के प्रतिनिधि विनीश नायडू ने उन सभी विषयों पर बात की जो विद्यार्थी की परफॉर्मेंस को बढ़ाने में सहायक होते है एवं फिंगरप्रिंट के माध्यम से व्यक्तित्व पहचान संबंधी प्रोडक्ट का प्रस्तुतिकरण दिया।

यह भी देखे:-

मल्टी लॉजिस्टिक हब व मल्टी ट्रांसपोर्ट के लिए जमीन मिलने का रास्ता साफ, जानिए ग्रेनो प्राधिकरण की 13...
गलगोटिया में इलैक्ट्रिकल एण्ड इलैक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग पर दो दिवसीय सम्मलेन
शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज ने जैव विविधता पार्क में लगाया नि:शुल्क दंत जांच एवं जागरूकता शिविर
कठेहरा में प्रताप सिंह क्रिकेट एकेडमी का फ़ाइनल क्रिकेट टूर्नामेंट मैच खेला गया
राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक अनुष्ठान के अवसर पर गलगोटियास विश्वविद्यालय में हुआ भव्य दिव्...
गलगोटिया विश्वविद्यालय: अंर्ताराष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का भव्य तरीके से समापन हुआ
G20 Summit In India : दो दिन के लिए दिल्ली रहेगी बंद, यहां जानें क्या खुला क्या रहेगा बंद
देवभूमि उत्‍तराखंड से मेरे जीवन को मिली अलग दिशा- प्रधानमंत्री मोदी, आक्सीजन प्लांट का किया उद्घाटन
ग्रेनो सीईओ ऋतु महेश्वरी ने 200 टॉयलेट सीट लगाने के मिशन का किया आगाज
CBSE 10th and 12th Result : ऑक्सफ़ोर्ड स्कूल के बच्चों ने परिणाम में गाड़े झंडे
मनीष का सिद्धू पर फूटा गुस्सा : 'जिनको जिम्मेदारी दी गई वो समझे नहीं
जे.पी. इन्टरनेश्नल स्कूल में बच्चो ने उठाया सरोद वादन का लुत्फ़
जीएल बजाज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कार्तिकेय अग्रवाल को "यंग इंडस्ट्री लीडर्स अवार्ड" 2023 से नवा...
बाबा साहब को श्रद्धांजलि व कांग्रेस विधायक का स्वागत: गौतमबुद्ध नगर में आयोजित विशेष कार्यक्रम
एकेटीयू द्वारा रद्द किए गए परीक्षाओं की नई समय सारणी जारी
सीमा हैदर- सचिन मीणा की तबीयत बिगड़ी, घर में चल रहा है इलाज, चढ़ रहा है ग्लूकोस