पीएम से संवाद करेंगे अटल आवासीय विद्यालय के बच्चे, उत्साहित हैं विद्यालय के विद्यार्थी

23 सितंबर को वाराणसी से प्रदेश के सभी 18 अटल विद्यालयों का औपचारिक शुभारंभ करेंगे प्रधानमंत्री

खासे उत्साहित हैं गोरखपुर के अटल आवासीय विद्यालय के विद्यार्थी

योगी सरकार की पहल पर निशुल्क सरकारी बोर्डिंग स्कूल सरीखे अटल आवासीय विद्यालय में पढ़ाई शुरू करने वाले बच्चों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद करने का मौका मिलने जा रहा है। प्रधानमंत्री 23 सितंबर को वाराणसी से प्रदेश के सभी 18 मंडल मुख्यालयों पर स्थापित अटल आवासीय विद्यालयों का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर वह वाराणसी में प्रत्यक्ष तो अन्य मंडलों के बच्चों से ऑनलाइन संवाद करेंगे। प्रारंभिक तैयारियों में पीएम मोदी से वर्चुअल संवाद के लिए गोरखपुर स्थित अटल आवासीय विद्यालय को भी शामिल किया गया है।

प्रदेश में श्रमिकों के पाल्यों तथा कोरोना से बेसहारा हुए बच्चों को उत्कृष्ट आवासीय व्यवस्था के तहत पूणर्तः निशुल्क व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए अटल आवासीय विद्यालय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अभिनव पहल है। योगी सरकार की तरफ से प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों पर बनाए गए अटल आवासीय विद्यालय में पहले शैक्षिक सत्र में पठन पाठन प्रारंभ हो चुका है। पहले सत्र में ऐसे सभी विद्यालयों में मंडल स्तरीय प्रवेश परीक्षा की मेरिट के आधार पर कक्षा छह में 80 विद्यार्थियों (40 बालक व 40 बालिका) को प्रवेश मिला है।

गोरखपुर के सहजनवा स्थित तथा उत्तर प्रदेश भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत संचालित अटल आवासीय विद्यालय के पहले शैक्षिक सत्र का शुभारंभ 11 सितंबर को प्रवेश उत्सव के साथ हुआ। रहने, खाने, पढ़ने तथा पाठ्येतर गतिविधियों की उत्कृष्ट व्यवस्था से सत्र शुरू होने के एक सप्ताह के भीतर ही यहां के विद्यार्थियों का मन पूरी तरह रम गया है। हर गतिविधि में वे पूरे मनोयोग से सम्मिलित हो रहे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री से संवाद करने की संभावना को लेकर इन विद्यार्थियों का उत्साह और बढ़ गया है। अटल आवासीय विद्यालय के प्रधानाचार्य अजीत कुमार सिंह बताते हैं कि छात्रवास से लेकर विद्यालय तक यहां बच्चों को एक मित्रवत माहौल दिया गया है। उनकी हर सुविधा व जरूरत का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। बच्चे सुबह से लेकर शाम तक तय हर गतिविधि में खूब उत्साह से भाग ले रहे हैं।

उप श्रम आयुक्त अमित कुमार मिश्रा के मुताबिक सभी अटल आवासीय विद्यालयों का औपचारिक उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से करेंगे। उद्घाटन अवसर पर वह बच्चों से संवाद भी कर सकते हैं। हालांकि अभी अंतिम निर्णय बाकी है, फिर भी पीएम मोदी से ‘टू वे’ कम्युनिकेशन को लेकर प्रारंभिक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

यह भी देखे:-

RYAN INTERNATIONAL SCHOOL :  Christmas – A Season of delight, liveliness & contentment 
जीबीयू में ड्रोन प्रौद्योगिकी और रोबोटिक्स को लेकर हुआ कार्यक्रम का आयोजन
Tokyo Paralympics: योगेश और देवेंद्र के हाथ लगी चांदी, सुंदर गुर्जर ने जीता कांस्य
जीएल बजाज काॅलिज ने किया निवेशक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
जी. डी. गोयंका में हुआ छात्रों का पदालंकरण समारोह
गलगोटिया विश्वविद्यालय में छात्रों के लिए व्याख्यान संगोष्ठी, मैन पावर की प्लानिंग विषय पर जोर
आईसीएसई के परिणाम घोषित : ग्रेनो के विद्यार्थियों ने सफलता का परचम लहराया
सेंट जोसेफ विद्यालय में उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में दूसरे दिन खेले गए ...
चेतावनी: डब्ल्यूएचओ चीफ बोले- महामारी अभी गई नहीं, यह तब ही खत्म होगी जब दुनिया चाहेगी
जीएनआईओटी एमबीए संस्थान मे ओरिएंटेशन प्रोग्राम एम्पेजार - 2023 का शुभारम्भ
Achievement of Ragini Jain in UP State U/15 & U/17 Major Badminton Championship
आईईसी कालेज में टेकफेस्ट “इनोविजन – 2022” का आगाज
ट्रैफिक नियम और सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए जीएल बजाज में जागरूकता कार्यशाला आयोजित
यूपी: मुख्यमंत्री योगी का निर्देश- दो बहनें साथ पढ़ रही हों तो एक की फीस माफ करें प्राइवेट स्कूल
कौन कर रहा है ग्रेनो की सड़कों पर बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ ? पढ़ें पूरी खबर
विद्यालय में कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए दिलाई शपथ