डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ संपन्न

  • मुख्य विकास अधिकारी जर्नांदन सिंह ने तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए सुनी जनता की शिकायतें।
  • जनपद की तीनों तहसीलों में कुल 134 शिकायत हुई दर्ज, 08 शिकायतों का विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर कराया गया निस्तारण।

आज डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में जनपद की तीनों तहसीलों में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। जनपद की तीनों तहसीलों में कुल 134 शिकायतें दर्ज हुई, जिसके सापेक्ष 08 शिकायतों का निराकरण विभागीय अधिकारियों के द्वारा मौके पर ही सुनिश्चित किया गया। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी जर्नांदन सिंह ने सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की। सदर तहसील संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जन सामान्य की शिकायतों का अनुश्रवण किया गया एवं जन सामान्य के द्वारा कुल 09 शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज कराई गई। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर अंकित कुमार, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारीगण तथा अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी गण उपस्थित रहे। इसी प्रकार दादरी तहसील में उप जिलाधिकारी दादरी आलोक गुप्ता की अध्यक्षता में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन संपन्न हुआ, जहां पर कुल 56 शिकायतें जनता के द्वारा दर्ज कराई गई, जिसके सापेक्ष 04 शिकायतों का निस्तारण अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही कराया गया। जेवर तहसील में उप जिलाधिकारी जेवर अभय सिंह की अध्यक्षता में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। यहां पर जनता के द्वारा कुल 69 शिकायतें विभिन्न विभागों से संबंधित दर्ज कराई गई, जिसके सापेक्ष 04 शिकायतों का निस्तारण अधिकारियों के माध्यम से मौके पर कराया गया।

यह भी देखे:-

उत्तर प्रदेश दिवस 2025 की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक
ग्रेनो प्राधिकरण ने हिमसागर अपार्टमेंट पर लगाया जुर्माना
स्वदेशी जागरण मंच गौतमबुद्ध नगर में नई कार्यकारिणी गठित, शारदा विश्वविद्यालय के डॉ. शशांक शर्मा बने ...
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान एवं मानसिक स्वास्थ्य विभाग द्वारा पुस्तक का विमोचन
जेवर एयरपोर्ट के कार्य में तेजी लाने के निर्देश, पढ़ें पूरी खबर
लायंस क्लब द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का 
मलिक गए विदेश, लाखों रुपए के जेवरात और नगदी लेकर घर से दो नौकर रफू चक्कर
खाद विभाग की उदासीन कार्यशैली के खिलाफ करप्शन फ्री इंडिया ने जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन
शिक्षक दिवस पर जनसंचार एवं मीडिया अध्ययन विभाग में हुआ विशेष आयोजन
आचरण शक्ति फाउंडेशन द्वारा आयोजित शिविर में छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर
किसान परिवार पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला, दो सोने की चेन और नगदी लेकर हुए फरार
मानवता और संस्कृति की रक्षा करने वाले लोग हमेशा याद किए जाने चाहिए : धीरेन्द्र सिंह
ग्रेटर नोएडा : "विरासत से इतिहास की रचना पुस्तक का विमोचन
ग्रेटर नोएडा : पत्रकार पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस खाली हाथ, ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब ने दी धर...
पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) साद मियां खान ने कानून व्यवस्था के लिए चौकी प्रभारियो की तैनाती
द ग्लोबल स्कूल एवम ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में गणतंत्र दिवस समारोह