केशव मौर्य ने कहा ‘मुल्ला’ तो अजय राय ने बताया ‘चलनी, राजनीति गलियारों में बढ़ी सरगर्मी

कांग्रेस पार्टी के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय यूपी में पार्टी को मजबूत करने में लगे हैं। अजय राय वाराणसी में कांग्रेस पार्टी के प्रमुख नेताओं में से एक है। इनदिनों अपने चुनावी दौरों को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में, यूपी प्रदेश अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

दरअसल, इनदिनों यूपी के डिप्टी सीएम वाराणसी में हैं, आगामी लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी को लगातार तीसरी बार पीएम बनने का दावा किया। इस दावे पर जब पत्रकार वार्ता में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से जवाब मांगा तो उन्होंने कहा- भाजपा की आज खासियत यही है कि वहां ‘सूप तो सूप, चलनियां और ज्यादा बोलती हैं…।’ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष यहीं नहीं रुके। कहा कि भाग्य ने बिना पात्रता के उन्हें पद पर आसीन कर दिया है। कम से कम मुंह खोलने के समय मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए।

ऐसे में डिप्टी सीएम ने भी पलटवार करते हुए कहा- नया मुल्ला प्याज ज्यादा खाता है। प्रदेश में कांग्रेस का कोई भला नहीं होने वाला है। इसी के साथ ही उन्होंने आइएनडीआइए गठबंधन पर तीखा हमला बोला। कहा कि चुनाव के पहले यह गठबंधन देश के माहौल को खराब करने पर तुला हुआ है। बार-बार इस गठबंधन के नेता सनातन धर्म पर गलत बयानबाजी कर रहे हैं।

यह भी देखे:-

राष्ट्र लोकदल के प्रतिनिधिमंडल ने की कमिश्नर लक्ष्मी सिंह से की मुलाकात, ग्रेनो प्राधिकरण आंदोलन के ...
बढ़ती महंगाई के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन क्रांति ने सौंपा ज्ञापन 
हलाल सर्टिफाइड उत्पादों पर खाद्य विभाग की छापेमारी
भारतीय किसान यूनियन अंबावता कि यमुना प्राधिकरण में मासिक बैठक में कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी
जिला प्रशासन द्वारा गर्मियों के मद्देनजर जारी की गई एडवाइजरी
अल्फा 1 शिव मंदिर में गोवर्धन पूजा का आयोजन, अन्नकूट प्रसाद का किया गया वितरण 
खुशखबरी, ग्रेटर नोएडा से उत्तराखंड के तीन शहरों के लिए बस सेवा शुरू, पढें पूरी खबर
Drug Case: जमानत मिलने के बाद पेशी के लिए एनसीबी दफ्तर पहुंचे आर्यन खान, हर हफ्ते लगानी है हाजिरी
रीडिंग कैंपेन में भाग लेने वाले छात्र व अभिभावक हुए सम्मानित
द लर्निंग स्पेस प्री-स्कूल ने नोएडा में अपने अत्याधुनिक परिसर की शुरुआत की
द्रोण मल्टी स्पोर्ट्स एकेडमी के बच्चों का कराटे प्रतियोगिता में रहा बोलबाला, जीते कई मेडल
ईशान शिक्षण संस्थान के संस्थापक ई.ओपी अग्रवाल का निधन, जिनकी प्रेरणादायक यात्रा और अनकहे-अनसुने किस्...
एक्टिव सिटीज़न टीम के सदस्यों ने आज फूल डे को मनाया कूल डे
UP Board: बोर्ड ने जारी की अंक सुधार परीक्षा के लिए समय सारणी, 18 सितंबर से शुरू होंगे एग्जाम
नोएडा: ऑन डिमांड लग्जरी वाहनों की चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार, तीन लग्जरी गाड़िया...
59वें आईएचजीएफ दिल्ली मेला- स्प्रिंग 2025 के तीसरे दिन खरीदारों की बढ़ी आवाजाही, सस्टेनेबिलिटी और इन...