दुल्हन की शिकायत लेकर दूल्हा पहुंचा थाने

ग्रेटर नोएडा : शादी के एक दिन पहले दुल्हन के फरार होने का मामला सामने आया है। ग्रेटर नोएडा कोतवाली क्षेत्र के लडपुरा गांव के रहने वाले दुल्हे ने दुल्हन और उसके परिजनों के खिलाफ धोखाधडी करने का मामले की शिकायत दी लेकिन पुलिस ने मामला दादरी कोतवाली का होने पर शिकायत दर्ज नहीं की है।

ग्रेटर नोएडा कोतवाली क्षेत्र के लडपुरा गांव में रहने वाले दुल्हे की दुल्हन शादी के दिन पहले ही फरार हो गई। आरोप है कि लडपुरा के रहने वाले अनिल कसाना की शादी दादरी के राजीव कालोनी में रहने वाली मानिका से आज होनी थी। अनिल ने बताया कि शादी तय होने से पहले लडकी पक्ष ने गरीब होने की बात करी थी जिसके बाद हमने लगन में ही लडकी पक्ष को सात लाख रूपए शादी के खर्चे के लिए दिए थे। आज बारात लेकर जाना था लेकिन शादी से एक दिन पहले रविवार को लड़की पक्ष की तरफ से शादी के इतंजाम को देखने गए अनिल को पता चला कि लडकी फरार हो चुकी है। इस मामले में पीडित ने ग्रेटर नोएडा कोतवाली में शिकायत दी लेकिन पुलिस ने दादरी कोतवाली का मामला होने के कारण मामला दर्ज नहीं किया। बताया जा रहा है कि लडकी पक्ष को शादी से पूर्व तिलक में लडके के परिवार ने ज्वैलरी समेत छह लाख रूपए लडकी पक्ष को दिए थे। शादी तय होने के बाद लडके पक्ष ने कार्ड भी छपवाकर बंटवा दिए थे। सोमवार को शादी से एक दिन पहले दूल्हे के परिजन लडकी पक्ष के घर शादी की तैयारी का जायजा लेने गए तो उनको जानकारी मिली कि लडकी पक्ष फरार हो चुका है।

इधर ग्रेटर नोएडा पुलिस का कहना है कि हमारे पास किसी की शिकायत नहीं आई है, शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी देखे:-

#News Flash : सनसनी , सपा नेता के बेटे की कार में मिली लाश
पुलिस की घेरबंदी से घबराए बदमाश , लूटी कार छोड़ कर भागे
दादरी पुलिस ने लूट का किया खुलासा, तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार
मार्केट कॉम्प्लेक्स में जमकर की गई तोड़फोड़,  8 लोग हिरासत में
बदमाशों ने झपटी प्राधिकरण कर्मचारी की सोने की चेन
"डिजिटल अरेस्ट" के नाम पर ठगी करने वाले दो साइबर अपराधी गिरफ्तार, खातों में करोड़ों का ट्रांजेक्शन उ...
बंद पड़ी फैक्ट्रियों में चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार 
ग्राम समाज की भूमि कब्जाने पर दो के खिलाफ मुकदमा
फर्जी जमानतगीर गैंग का खुलासा, दुजाना गैंग के शातिर बदमाशों का कराते थे जमानत, दो गिरफ्तार
पुलिस मुठभेड़ में शातिर चोर गिरफ्तार, अवैध हथियार और चोरी की बैटरियां बरामद
फ्रेंडशिप करने से इंकार किया तो सिरफिरे आशिक  ने ले ली किशोरी की जान 
शराबी ने की बुजुर्ग महिला के साथ अश्लील हरकत
मेट्रोमोनियल साइट से फंसाकर शातिर ने उड़ाए लाखों, पुलिस ने दबोचा
भू-माफियाओं पर लगा गैंगस्टर एक्ट, कृषि भूमि पर बना दिया था फ़्लैट
इंटर कॉलेज की 12वीं की छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर 3 लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
नोएडा पुलिस की कार्रवाई की एनआरआई ने की प्रशंसा