दिल्ली – दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया अलर्ट
राजधानी दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हो रही है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। भारतीय मौसम विभाग ने राजधानी में हल्की बारिश होने की चेतावनी जारी की है। भारतीय मौसम विभाग ने राजधानी में हल्की बारिश होने की चेतावनी करते हुए कहा कि दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह लगभग 09:30 बजे तक उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश से आने वाले बादलों के कारण 50-70 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने और मध्यम बारिश के साथ कभी-कभार तीव्र बारिश होने की संभावनाएं हैं। इसके बाद तेज हवा और बारिश का दौर धीरे-धीरे कम हो जाएगा।
Delhi-NCR most likely to experience gusty wind of speed 50-70 kmph and moderate rain with few occasional intense spell due to approaching clouds from NW Uttar Pradesh till around 09:30 of today thereafter gusty wind and rain spell will decrease gradually. Be updated and stay safe
— India Meteorological Department (@Indiametdept) September 15, 2023
इन इलाकों में भारी बारिश की संभावनाएं: IMD
नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फ़रीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़) गन्नौर, सोनीपत, खरखौदा (हरियाणा) सकौती टांडा, हस्तिनापुर, बड़ौत, मेरठ, मोदीनगर, पिलखुआ, हापुड, दौराला, बागपत, खेकड़ा, शामली, मुजफ्फरनगर, कांधला, खतौली, चांदपुर, किठौर, गढ़मुक्तेश्वर, गुलौटी, सिकंदराबाद (यूपी) के आसपास के इलाकों में अगले 2 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम से तेज बारिश होने की संभावनाएं हैं।
