मोटोजीपी भारत: रेस बाइक और उपकरण कार्गो शिपमेंट का पहला बैच भारत में उतरा, भारी सुरक्षा के बीच बीआईसी पहुंचा

गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने बाइक्स और इक्विपमेंट की खेप को एस्कॉर्ट किया

मोटोजीपी भारत के लिए उपकरणों का पहला बैच बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) पर पहुंचना शुरू हो गया है। रेस की शुरू होने में केवल एक सप्ताह का समय रह गया है और इसे देखते हुए तैयारियां तेजी पकड़ चुकी हैं। सुपरबाइक्स, उनके इंजन, टायर और सेफ्टी बैरियर्स एयर फ्रीट के माध्यम से नई दिल्ली में उतरीं और भारी सुरक्षा के बीच आयोजन स्थल तक पहुंचाई गईं।

यह रेस 22 से 24 सितंबर तक बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में आयोजित होने वाली है। मोटोजीपी के भारतीय प्रमोटर- फेयरस्ट्रीट स्पोर्ट्स के रेसिंग निदेशक अमित सैंडिल ने कहा, “उपकरणों के आने से रेस को लेकर उत्साह और बढ़ गया है। इवेंट के लिए अधिकांश बाइकें नई दिल्ली में उतरीं और भारी पुलिस सुरक्षा के बीच बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट तक पहुंचाई गईं। शेष बाइक्स और उपकरण अगले लॉट में आएंगे।”

इस बीच, भारतीय अभिनेता और टेलीविजन सेलिब्रिटी रणविजय सिंह ने भी गुरुवार को सर्किट का दौरा किया। बाइक और रोमांच के प्रति अपने प्रेम के लिए जाने जाने वाले रणविजय को बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में घूमने का प्रत्यक्ष अनुभव हुआ।

मोटोजीपी भारत में 80 राइडर्स के साथ करीब 40 टीमें भाग लेंगी। डुकाटी के फ्रांसेस्को बगानिया, रेपसोल होंडा टीम के मार्क मार्केज, मूनी के मार्को बेजेची, रेड बुल केटीएम के ब्रैड बाइंडर और जैक मिलर, प्राइमा के जॉर्ज मार्टिन सहित रेसिंग जगत के कुछ सबसे बड़े नाम तीन दिनों तक एक्शन में दिखाई देंगे।

मोटोजीपी भारत एक्सक्लूसिव तौर पर स्पोर्ट्स 18 पर प्रसारित की जाएगी और भारत में इसे जिओसिनेमा पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। फैंस www.bookmyshow.com पर इस रोमांचक इवेंट के लिए अपने टिकट बुक कर सकते हैं।

यह भी देखे:-

सेंट जोसफ स्कूल में खेल सप्ताह का हुआ समापन, मिलन जयंत ने दौड़ में जीता गोल्ड
लखनऊ के आशियाना में हुई टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने किए बेहतर प्रदर्शन
वॉरियर्स क्लब, दनकौर के खिलाड़ियों ने नेशनल कराटे में मारी बाजी – 13 मेडल अपने नाम
30 मिनट नॉन स्टॉप स्केटिंग कर इन बच्चों ने बनाया रिकॉर्ड, पढ़ें पूरी खबर
यमुना प्राधिकरण के सीईओ के निर्देशन में रात्रि में भी अधिकारी कर रहे निरीक्षण, बाइक रेस इवेंट की तैय...
GPL 4 क्रिकेट टूर्नामेंट : शाहबेरी एचएस क्लब बनाम मिलक के बीच खेला गया मैच
ग्रेनो स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 21 दिसंबर से खिलाड़ी सीख सकेंगे क्रिकेट की बारीकियां
बास्केटबाल स्टेट चैम्पियशिप में साधना भाटी का हुआ चयन , माता ट्रस्ट गुर्जरी पन्नाधाय ट्रस्ट करा रहा ...
गलगोटिया इंटर कॉलिज स्पोर्टस लीग 2022 का आज भव्य समापन किया गया
उत्तर प्रदेश स्टेयर्स रोलर स्केटिंग स्पीड चैंपियनशिप में जिले के खिलाडियों का जलवा
सेंट जोसफ स्कूल ने जमाया सुवीना मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट पर कब्ज़ा
Racing Festival Returns to Madras International Circuit for Round 3 after Chennai Night Race Success
गलगोटियास विश्वविद्यालय के छात्र राकेश कुमार ने पेरिस 2024 पैरालंपिक खेलों में ऐतिहासिक कांस्य पदक ज...
मोटो जीपी भारत के जरिए यूपी की सशक्त छवि को प्रस्तुत करेगी योगी सरकार
तमिलनाडु में आयोजित राष्ट्रीय रोल बॉल प्रतियोगिता में गौतम बुद्ध नगर के पांच खिलाड़ियों का चयन
हाकी प्रतियोगिता के साथ राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह का आगाज