इंटरनेशनल ट्रेड शो और मोटोजीपी की तैयारी को लेकर प्रशासन ने कमर कसी, डीएम मनीष कुमार वर्मा ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

आगामी 21 से 25 सितंबर तक यू0पी0 इंटरनेशनल ट्रेड शो एवं 22 से 24 सितंबर तक आयोजित होने वाले मोटो जीपी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन एक्टिव।

डीएम मनीष कुमार वर्मा ने जूम ऐप के माध्यम से संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ तैयारियों को लेकर की बैठक।

संबंधित सभी विभागीय अधिकारियों को समय रहते सभी तैयारियां मानकों के अनुरूप पूर्ण करने के दिए निर्देश।

जनपद गौतम बुद्ध नगर में आगामी 21 से 25 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट के परिसर में आयोजित होने वाले यू0पी0 इंटरनेशनल ट्रेड शो एवं 22 से 24 सितंबर तक बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाले मोटो जीपी कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज डीएम मनीष कुमार वर्मा ने जूम ऐप के माध्यम से सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए सभी तैयारियों को मानकों के अनुरूप समय रहते पूर्ण करने के दिशा-निर्देश प्रदान किये। जिलाधिकारी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि जनपद में आयोजित होने वाला यू0पी0 इंटरनेशनल ट्रेड शो एवं मोटो जीपी कार्यक्रम माननीय मुख्यमंत्री जी के हृदय से जुड़ा हुआ कार्यक्रम है एवं इस कार्यक्रम में भारत की महामहिम राष्ट्रपति एवं उत्तर प्रदेश की राज्यपाल महोदया एवं मुख्यमंत्री जी का आना भी प्रस्तावित है। इसलिए सभी अधिकारीगण उक्त दोनों कार्यक्रमों की महत्ता को दृष्टिगत रखते हुए अपनी-अपनी तैयारी को युद्ध स्तर पर करते हुए अंतिम रूप प्रदान करेंगे, ताकि दोनों कार्यक्रमों को जनपद में सकुशल संपन्न कराया जा सके। जिलाधिकारी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले अतिथियों को मिलने वाले खान-पान की गुणवत्ता पर विशेष फोकस रखा जाए। परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की उक्त कार्यक्रमों को दृष्टिगत रखते हुए अपने ट्रांसपोर्टेशन को लेकर वाहनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कर ली जाए। वहीं जिलाधिकारी ने फायर सेफ्टी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके द्वारा भी कार्यक्रम स्थलों पर फायर सेफ्टी को लेकर अपनी सभी व्यवस्थाएं मानकों का अनुरूप सुनिश्चित कर ली जाए एवं कार्यक्रम के दौरान फायर की गाड़ियों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता बनी रहे। जिलाधिकारी ने विद्युत सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की इंडिया एक्सपो मार्ट एवं मोटो जीपी कार्यक्रम स्थल पर सभी इलेक्ट्रॉनिक पॉइंट्स की जांच समय रहते सुनिश्चित कर ली जाए। जिलाधिकारी ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की उक्त कार्यक्रमों को दृष्टिगत रखते हुए जो हेलीपैड तैयार किये जा रहे हैं उनके संबंध में प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए मानकों के अनुरूप हेलीपैड तैयार कराए जाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उक्त दोनों कार्यक्रमों को दृष्टिगत रखते हुए पर्याप्त मात्रा में एंबुलेंस एवं चिकित्सकों की ड्यूटी समय रहते लगा दी जाए। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर प्राधिकरण के अधिकारियों का आह्वान किया कि उनके द्वारा भी कार्यक्रम से पूर्व सड़कों के मरम्मत का कार्य व पार्किंग आदि की व्यवस्था समय रहते पूर्ण करने की कार्रवाई की जाए ताकि जनपद में यू0पी0 इंटरनेशनल ट्रेड शो एवं मोटो जीपी कार्यक्रम को बहुत ही भव्यता के साथ जनपद में सकुशल संपन्न कराया जा सके। जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारीगण कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए सभी तैयारियां को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण करने की कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉक्टर नितिन मदान, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, इंडिया एक्सपो मार्ट के चेयरमैन राकेश कुमार, पुलिस एवं प्राधिकरण व खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, फायर सेफ्टी, विद्युत सुरक्षा, परिवहन विभाग तथा अन्य संबंधित विभागीय के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

सड़क हादसे में उप निरीक्षक की मौत
डॉ. महेश शर्मा के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान और पौधरोपण
उ.प्र. रेरा की मध्यस्थता से आवंटी को निवेश राशि वापस मिली
तैयारी : 25 नवंबर को प्रधानमंत्री करेंगे नोएडा एयरपोर्ट का शिलान्यास
महाकुंभ-2025: गजेंद्र सिंह शेखावत बोले- 'भारत को समझना है, तो महाकुंभ जरूर आएं
रितु महेश्वरी को नोयडा DM की अतिरिक्त जिम्मेदारी
फिल्म सिटी विकासकर्ता चयन के लिए टेंडर की तारीख बढ़ी
डीएम सुहास एल वाई का निर्देश, कावड़ यात्रा मार्ग पर नहीं होगी शराब और मीट की बिक्री
15 माह की मासूम से दरिंदगी में रिश्तेदार कड़ी सजा
चिश्तिया लुत्फ़िया दरगाह पर 78 वाॅं सालाना उर्स मेले का हुआ समापन
नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने ओरिएंटेशन प्रोग्राम का किया आयोजन
दिल्ली: दीपावली की तरह ही गणेश चतुर्थी भी मनाएगी केजरीवाल सरकार, सीएम करेंगे पूजा, होगा लाइव प्रसारण
वरिष्ठ नागरिक समाज द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन, नए पदाधिकारियों ने ली शपथ
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास पक्षी-मुक्त क्षेत्र बनाने की कवायद, AEMC की पहली बैठक में हुआ अहम ...
बचन भाटी को समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में प्रदेश सचिव नियुक्त
ग्रेटर नोएडा: आवासीय सोसाइटी में व्यावसायिक गतिविधियों पर लगेगी रोक