उ.प्र. रेरा की मध्यस्थता से इकाई के कब्जे तथा देनदारी के विवाद का समाधान हुआ

उ.प्र. रेरा कंसिलिएशन फोरम ने प्रोमोटर ‘मेसर्स ए.टी.एस. रियल्टी प्रा.लि.’ की ग्रेटर नोएडा, गौतम बुद्ध नगर स्थित ‘ए.टी.एस. एलयोर’ परियोजना के एक आवंटी “श्रीमति कनिका साहनी” को कब्जा मिलने में हुई देरी के लिए ब्याज सहित एग्रीमेन्ट फॉर सेल के अनुसार उनकी इकाई का कब्जा तथा दोनों पक्षों की परस्पर देनदारी से सम्बन्धित विवाद का आपसी सहमति से समाधान करा दिया। नियामक प्राधिकरण के प्रयासों से आवंटी की देनदारी लगभग आधी रह गई और 6 वर्ष बाद कब्जा मिलना भी सुनिश्चित हुआ।*

*कंसिलिएशन फोरम की मध्यस्थता से दोनों पक्षों के मध्य हुए समझौते के अनुसार आवंटी को तय तिथि से 6 वर्ष बाद इकाई का कब्जा तथा कब्जे में विलम्ब के कारण प्रोमोटर से विलम्ब अवधि का ब्याज, लगभग रुपये 2 लाख 79 हजार, मिलना तय हुआ। इसके अतिरिक्त एग्रीमेन्ट फॉर सेल के अनुसार आवंटी कब्जा प्राप्त करने के पूर्व प्रोमोटर को अंतिम भुगतान राशि, लगभग रुपये 5 लाख 59 हजार, देने को तैयार हो गया। इस प्रकार से आवंटी की देनदारी केवल आधी रह गई। कंसिलिएशन फोरम द्वारा विवाद का समाधान होने से सन्तुष्ट आवंटी ने उ.प्र. रेरा के प्रयासों की सराहना की।*

‘एग्रीमेन्ट फॉर सेल’ के अनुसार *आवंटी ने प्रोमोटर की परियोजना में अक्टूबर 2013 में एक इकाई बुक की थी । लगभग रुपये 36 लाख की लागत वाले इकाई के लिए आवंटी ने लगभग रुपये 32 लाख 80 हजार का भुगतान कर दिया था जिसका कब्जा नवम्बर 2017 में प्राप्त होना था। लेकिन तय समय तक इकाई का कब्जा न मिलने, अंतिम मांग राशि तथा विलंबित अवधि के ब्याज का समाधान न प्राप्त होने पर आवंटी ने 2022 में उ.प्र. रेरा में शिकायत (GAU207202216035) दर्ज करके कन्सिलीएशन फोरम के माध्यम से समाधान की मांग की थी। कंसिलिएशन फोरम ने शुल्कों की गणना करते हुए आवंटी की मांग के अनुसार प्रोमोटर को प्रस्ताव प्रस्तुत करने का आदेश दिया था। प्रोमोटर से प्राप्त प्रस्ताव का आवंटी ने अवलोकन कर अपनी सहमति दी थी जिसके उपरान्त दोनों पक्षों ने समझौता कर विवाद समाप्त कर लिया और समझौते की एक प्रति क्षेत्रीय कार्यालय, उ.प्र. रेरा में जमा करवा दी।

*उ.प्र. रेरा की विभिन्न पीठों और कन्सिलीएशन फोरम की सुनवाई के माध्यम से लगभग 8,100 से ज्यादा मामलों में लगभग रुपये 2,940 करोड़ की परिसंपत्तियों को विवाद मुक्त कराया गया है।*

यह भी देखे:-

जेवर एयरपोर्ट के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने की मुआवजे की ये घोषणा, फैसला किसानों पर छोड़ा
भारत विकास परिषद ने मनाया योग दिवस
पीएम मोदी बोले, हिन्दुस्तान बचाना है तो 21 दिन घर से निकलना भूल जाइये , पढ़ें पूरी खबर
पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मनोहर आयोजन
आईईसी कॉलेज में पीएम विश्वकर्मा योजना पर जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न
श्री रामलीला कमेटी ने मोक्षधाम में भोले शंकर की प्रतिमा के निर्माण कार्य के लिये किया भूमि पूजन
ज़ुबैर भाटी जिलाध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर एवं नासिर प्रधान बने किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा के मेरठ मंडल प...
योग और स्वास्थ्य, पद्मासन, बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की  सदस्य की अध्यक्षता में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बादलपुर में शक्ति स...
गलगोटियाज विश्वविद्यालय परिसर में मनाई गई गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती
ग्रेटर नोएडा कालीबाड़ी में 79वां स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया
राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बॉक्सिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
सामाजिक संगठनों ने सीईओ ग्रेनो प्राधिकरण से की मुलाक़ात, समस्या से कराया रूबरू
वार्ड नंबर 4 के प्रत्याशी सोनू प्रधान कोट  ने माता रानी से लिया से लिया आशीर्वाद
जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर उल्लास, सांस्कृतिक रंग में ...
पैसे की खातिर माँ ने किया रिश्ते का खून