पॉड टैक्सी निर्माण को लेकर प्राधिकरण ने निकाला ग्लोबल निविदा

ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने जेवर एयरपोर्ट और प्रस्तावित फिल्म सिटी के बीच चलने वाली पॉड टैक्सी के ग्लोबल टेंडर निकाल दिए हैं।

पीपीपी मॉडल पर विकसित होने वाली परियोजना के 14.6 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर में 12 स्टेशन
बनाए जाएंगे । इस पर 641.53 करोड़ रुपए का खर्च होने का अनुमान है। यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक प्राधिकरण ने पॉड टैक्सी की डीपीआर इंडियन पोर्ट रेल एंड रोपवे कारपोरेशन लिमिटेड से बनवाई है।

यमुना प्राधिकरण ने विकासकर्ता कंपनी की तलाश शुरू कर दी है। प्राधिकरण ने पहली जुलाई को
ग्लोबल टेंडर निकाल दिए हैं। देशभर के अलावा प्राधिकरण ने लंदन, फ्रांस, अबूधाबी, यूके,
अमेरिका और नीदरलैंड में भी विज्ञापन प्रसारित करवाया है। इसके लिए 10 अगस्त तक टेंडर जमा
किए जा सकते हैं। इसके बाद टेंडर खोले जाएंगे। तकनीकी और आर्थिक आधार पर कंपनी का चयन किया जाएगा। पॉड टैक्सी का कॉरिडोर एलिवेटेड होगा और इसकी लंबाई 14.6 किलोमीटर होगी।

एयरपोर्ट से फिल्म सिटी छह किमी होगी। इसके अलावा यह कॉरिडोर औद्योगिक सेक्टर में जाएगा।

कॉरिडोर में 12 स्टेशन बनाए जाएंगे  | इसमें एयरपोर्ट, 60 मीटर रोड, 75 मीटर रोड, सेक्टर-32, सेक्टर  29, सेक्टर-33, सेक्टर-28 में दो और सेक्टर-21 में तीन स्टेशन बनेंगे । पॉड टैक्सी 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी। यह ऑपरेशन बिजली से होगा। ‘एक पॉड में छह से 24 यात्रियों के बैठने की क्षमता होगी। इसके लिए 112 पॉड मंगाए जाएंगे। इस परियोजना को मार्च 2026 तक पूरा किया जाना है।

यह भी देखे:-

जेवर में 300 करोड़ के निवेश से बनेगी जर्मन तकनीक आधारित विशेष फुटवियर फैक्ट्री, नींव रखी गई
योग और स्वास्थ्य, पद्मासन, बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ
गलगोटिया विश्वविद्यालय और सैमसंग C&T के बीच शिक्षा और कौशल विकास को सशक्त बनाने के लिए समझौता
संतूर और तबले की जुगलबंदी से सजेगी संगीतमयी शाम, ग्रेटर नोएडा में होगा “साज़ और आवाज़” कार्यक्रम
अवधेश अग्रवाल आईएचजीएफ दिल्ली मेला ऑटम' 2022 स्वागत समिति के अध्यक्ष मनोनीत
पूरे शहर को बना रखा है बंधक, अब अंदर घुसना चाहते हैं; -सुप्रीम कोर्ट
ग्रेटर नोएडा: सांसद और एमएलसी श्री चंद शर्मा ने उठाया 10 वर्षों से लंबित संपर्क मार्ग निर्माण का मुद...
जैन समाज ग्रेटर नोएडा की महिलाओं ने धूमधाम से मनाई हरियाली तीज
शिक्षक पर्व 2021: NEP के कई पहल लांच, पढें पूरी रिपोर्ट
ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ से मिले कर्टनी वॉल्स
Bad Bank: निर्मला सीतारमण की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज, बैड बैंक से जुड़ी बड़ी घोषणा संभव
अपनों की बेरुखी के बीच ओल्ड एज होम बना सहारा, Me Foundation ने बढ़ाया प्रेम का हाथ
प्रदूषण फैलाने वालों पर 2.5 लाख का जुर्माना
अपहृत छात्र मामले का खुलासा करने वाली टीम को सीएम योगी करेंगे सम्मानित
गलगोटियास विश्वविद्यालय में पर्यावरण की सुरक्षा के लिये मनाया गया वृक्षारोपण का भव्य कार्यक्रम
पीएम सूर्यघर योजना: 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली, सोलर पर ₹78,000 तक सब्सिडी