Joe Biden faces Impeachment Inquiry : चुनाव से पहले अमरीकी राष्ट्रपति पर महाभियोग लगाने की तैयारी, जानें क्या है प्रक्रिया

साल 2024 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव होने है और इससे पहले ही जो बाइडन पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। नई दिल्ली जी20 शिखर सम्मेलन से लौटने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति भारी मुसीबत में घिर गए है। रिपब्लिकन सांसदों ने मंगलवार को जो बाइडन के खिलाफ महाभियोग की जांच शुरू कर दी है। रिपब्लिकन हाउस के सदस्यों ने डेमोक्रेट बाइडन पर अपने बेटे हंटर के विदेश में विवादास्पद व्यापारिक सौदों के बारे में अमेरिकी लोगों से ‘झूठ’ बोलने का आरोप लगाया है।

क्या होगी प्रक्रिया?

अमेरिकी संविधान में प्रावधान है कि कांग्रेस ‘देशद्रोह, रिश्वतखोरी या अन्य उच्च अपराधों और दुष्कर्मों’ की स्थिति में राष्ट्रपति पर महाभियोग चला सकती है। इसकी जांच संसदीय समिति द्वारा की जाएगी। महाभियोग की प्रक्रिया दो चरण में चलाई जाती है। सबसे पहले, निचले प्रतिनिधि सभा में राष्ट्रपति के खिलाफ लगाए गए आरोपों का विवरण और महाभियोग पर साधारण बहुमत से मतदान होता है। इसके बाद सीनेट राष्ट्रपति पर मुकदमा चलाती है। बहस के बाद, 100 सीनेटर हर एक आर्टिकल पर वोट करता है। दोषी ठहराने के लिए दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता होती है, अगर ऐसा नहीं हो पाया तो राष्ट्रपति को बरी कर दिया जाता है।

जानकारी के लिए बता दें कि किसी भी राष्ट्रपति को महाभियोग द्वारा कभी भी पद से हटाया नहीं गया है। जब डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिकी राष्ट्रपति पद पर थे तब सदन ने 2019 में और फिर 2021 में उन पर महाभियोग आर्टिकल को मंजूरी दी थी। हालांकि, दोनों बार में ही सीनेट ने ट्रंप को बरी कर दिया था। वर्तमान में अमेरिकी सीनेट पर डेमोक्रेट्स का नियंत्रण है, जिससे बाइडन पर महाभियोग की जांच चलाना असंभव माना जा रहा है।

यह भी देखे:-

रामलीला की तैयारी को लेकर श्री धार्मिक रामलीला कमेटी ने की बैठक
देश में 111 दिन बाद आए कोरोना के सबसे कम 34703 नए केस, ठीक होने वाले 97.17 फीसदी हुए
Corona Vaccine: 28 अप्रैल से 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले करा सकेंगे वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन, जान...
ग्रेनो प्राधिकरण ने हिमसागर अपार्टमेंट पर लगाया जुर्माना
Tokyo Olympics: ब्रॉन्ज मेडल के साथ वतन लौटीं पीवी सिंधु, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
एसपी कुमार रणविजय सिंह ने संभाला कार्यभार, गिनाई प्राथमिकताएं, पढ़े पूरी खबर
ग्रेनो प्राधिकरण ने शिक्षण संस्थानों के दो भूखंडों के आवंटन किए रद्द
मुसलाधार बारिश से जनपद अस्त-व्यस्त, थमी रफ्तार – 3 सितंबर तक स्कूलों में छुट्टी
छत्तीसगढ़: अगवा किए गए पुलिस अधिकारी की नक्सलियों ने की हत्या
चारमूर्ति चौक से तिगड़ी रोटरी की सड़क जल्द होगी दुरुस्त
Delta Plus Variant ने इन तीन राज्यों में दी दस्तक, करीब 25 मरीज मिले संक्रमित
जीएल बजाज में आईईईई सीएस-विंटर कैंप 2025 का धमाकेदार शुभारंभ, छात्रों को मिलेगी नवीनतम तकनीकों पर एक...
नेक्‍स्‍ट एज्‍युकेशन ने नोएडा के श्‍योरान इंटरनेशनल स्‍कूल में ‘फैमिलिएराइजेशन ट्रिप’ का आयोजन किया
नॉलेज पार्क बना नशे का अड्डा : एबीवीपी ने डीएम से की शिकायत
मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे0 की अध्यक्षता में निर्वाचन नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभिया...
रबूपुरा: शराबी पिता ने अपनी 6 माह की बेटी की पटककर की हत्या