Azam Khan News : सपा के राष्ट्रीय महासचिव के घर ईडी, आयकर विभाग का छापा, जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़ा है मामला

समाजवादी के कद्दावर नेता, राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री आजम खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आजम खान के आवास पर आज तड़के ईडी और आयकर विभाग की टीमें पहुंची। दोनों टीमों ने घर को चारों तरफ से घेर लिया। इसके बाद जांच की करवाई शुरू हो गई।

समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, ईडी, आयकर विभाग ने आज़म खान के लखनऊ, मेरठ, रामपुर और गाज़ियाबाद समेत 30 ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है। आजम खान के खिलाफ साल 2019 में जौहर यूनिवर्सिटी के लिए जमीनें कब्जाने के 30 मुकदमे दर्ज हुए थे। तब प्रशासन ने उन्हें भूमाफिया घोषित कर दिया था। ईडी ने भी आजम खां के खिलाफ केस दर्ज किया था। लखनऊ से ईडी की टीम ने कई बार रामपुर पहुंचकर जांच पड़ताल की। गुरुवार सुबह ईडी उनके घर पहुंच गई। घर को पुलिस ने चारों ओर से घेर रखा है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि आजम खां के खिलाफ पुराने मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।

यह भी देखे:-

गृहमंत्री अमित शाह से माफी मंगवाने सड़कों पर उतरे बसपा कार्यकर्ता, लगाए मुर्दाबाद के नारे
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की हुई कार्यकारणी बैठक, इन बिंदुओं पर हुई अहम चर्चा, पढ़ें पूरी खबर
महाराजा अग्रसेन सरस्वती विद्या मंदिर जहाँगीरपुर में हेड बॉय तथा हेड गर्ल के चुनाव परिणाम घोषित
खाद्य पदार्थ में मिलावट पर सुप्रीम कोर्ट सख्‍त, आरोपियों के वकील से पूछा- क्‍या मिलावटी गेहूं खाएंगे...
Elon Musk ने बेचे टेस्ला के 6.9 बिलियन डॉलर से अधिक के शेयर
मनमर्जी का अधिकार: जिसने पुतिन को 2036 तक रूस का राष्ट्रपति बने रहने की दी अनुमति
कोरोना अपडेट: गौतमबुद्ध नगर में क्या है हालात, जानिए 
एपीजे स्कूल में ऑनलाइन कक्षा में मनाया गया मदर्स डे, नन्हे मुन्नों ने अपने गतिविधि से लुभाया
सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश का पूरा स्टाफ कोरोना पॉजिटिव, जानें अब तक कितने कर्मचारी हुए संक्रमित
एनआईआरएफ रैंकिंग-2023 में आई. टी. एस. ने लहराया परचम
सिपाही की पिटाई करने वालों पर FIR दर्ज़ शर्ट चुराने का है आरोप, मॉल के मैनेजर भी फंसे
बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार प्राप्त करने का सुनहरा अवसर।
नोएडा प्राधिकरण द्वारा किसानों की पुरानी आबादियों को तोड़े जाने की समस्या का शीघ्र निस्तारण की मांग
विश्व की सबसे भारी जल कांवड़ लेकर पहुंचे अन्नू पहलवान का हुआ भव्य स्वागत, वेद नागर बोले — "अब तो गौ ...
जीआई फेयर ने हस्तशिल्प और कृषि उत्पादों ने बड़ी संख्या में भीड़ का ध्यान खींचा,
Nitish Kumar : बिहार में नीतीश कुमार ने इस्तीफे का किया एलान, 18 महीने में दूसरी बार बदलेंगे पाला