यमुना प्राधिकरण बोर्ड बैठक में रखेगा किसानों और आवंटियों से जुड़े 60 प्रस्ताव

यमुना प्राधिकरण के 96 गांवों के किसानों के लिए खुशखबरी है। अब किसानों की आबादी की समस्या जल्द ही दूर हो किरण के नियोजन से जाएगी। प्राधिकरण ने नियोजन के बाहर की जिस जमीन का अधिग्रहण कर लिया था, अब उसे किसानों को वापस करने की योजना बनाई जा रही है। इससे क्षेत्र के हजारों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। साथ ही कुरैब गांव के एक हजार से अधिक किसानों की जमीन नोएडा एयरपोर्ट के फेज-वन में गई थी, जबकि दूसरे फेज में किसानों को अधिक मुआवजा दिया गया था। मगर अब उनकों भी अंतर धनराशि दी जाएगी। दोनों प्रकरण समेत 60 मुद्दे बुधवार को होने वाली बोर्ड बैठक में पेश किए जाएंगे।

यमुना प्राधिकरण ने 96 गांवों के किसानों को बड़ी राहत देने की योजना बनाई है। जिन किसानों की जमीन परियोजना से बाहर है और उस जमीन को किसान आबादी बता रहे हैं, ऐसी जमीन को शिफ्टिंग के माध्यम से जैसा है उसके आधार पर छोड़ दिया जाएगा। इसके लिए नियम बनाया जाएगा और मुददे को बोर्ड बैठक में पेश किया जाएगा। जबकि 18 गांवों के लीजबैक और शिफ्टिंग समेत अन्य प्रस्ताव से भी हजारों विवाद दूर हो जाएंगे।

वहीं, कुरैब गांव की कुछ जमीन पहले फेज में गई थी और उन किसानों को प्राधिकरण ने समझा-बुझाकर उस समय मुआवजा वितरित करा दिया था। मगर अब यीडा कुरैब गांव के किसानों को फेज-दो के बराबर का अंतरधनराशि मुहैया कराएगी। इस मुददे को भी बोर्ड में रखा जाएगा। कुरैब गांव के करीब 1000 गाटा इससे प्रभावित थे और करीब 1500 किसान इससे लाभान्वित होंगे

यह भी देखे:-

पूर्व एमएलसी प्रत्याशी प्रोफेसर कुलदीप मलिक ने थामा कांग्रेस का हाथ
भाजपा सांसद कंगना रनौत ने पार की सारी हदें, विरोध में जलाया जाएगा पुतला 
यमुना प्राधिकरण में आएगी रिक्रिएशनल ज़ोन की नई योजना, बोर्ड बैठक में होगा फैसला
चक्रवाती तूफान 'टाक्टे' ने मचाई तबाही, आज गुजरात का हवाई दौरा करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी
ब्रेकिंग: ग्रेटर नोएडा ,दादरी मे डम्फर ट्रक उड़ाते नियमों की धज्जियां
"मिशन शक्ति अभियान" : सेमीनार/वेबीनार का आयोजन, कामकाजी महिला व उद्द्यमी भी हुई शामिल
वाराणसी में माफिया डॉन सुभाष ठाकुर सहित तीन के खिलाफ मुकदमा, बीएचयू अस्पताल में चल रहा इलाज
भारत और पाकिस्तान के बीच हो सकती है T20 सीरीज, रिपोर्ट्स में किया गया दावा
किसान एकता संघ ने सौंपा पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों को लेकर ज्ञापन
10 मई को भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ता करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में विजिटर्स को हो रहे 'रामायण दर्शन', एआई से सृजित किए गए रामायण के अद्भुत ...
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में "ह्यूमैनिटी 10K" मैराथन का भव्य आयोजन, 500 से अधिक धावकों ने दिखाया दमखम
ग्रेटर नोएडा से आरक्षण मुक्त भारत रैली की शुराआत, सैकड़ों लोग हुए शामिल
न्यूनतम कीमत से 76 फीसदी ऊंची बोली पर बिका व्यावसायिक भूखंड
युवाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष अभियान का शुभारंभ
नॉलेज पार्क में बेखौफ अपराधियों ने किया हमला