यू.पी. रेरा ने 4 प्रोमोटर्स को 12 शिकायतों की ऑनलाइन सुनवाई में उपस्थित होने के लिए सार्वजनिक सुचना जारी की

यू.पी. रेरा ने 4 प्रोमोटर्स को उनकी 12 शिकायतों में आने वाले माह की विभिन्न तिथियों पर निर्धारित पीठों (बेंच) की ऑनलाइन सुनवाई में उपस्थित होने एवं अपना पक्ष रखने के लिए समाचार पत्रों में सार्वजनिक सुचना जारी की है। यू.पी. रेरा की विभिन्न पीठों की सुनवाई में कई तिथियों पर उपस्थित न होने वाले पक्षकारों को समाचार पत्रों में सार्जनिक सुचना के जरिये उपस्थित होने का अंतिम मौका दिया जाता है। सुनवाई में उपस्थित न होने से शिकायतकर्ता/ पक्षकार की समस्या का समाधान नहीं हो पाता है तथा उनकी सुनवाई अगली तिथि के लिए निर्धारित करनी पड़ती है जो रेरा अधिनियम के उद्देश्यों के विपरीत एवं आवंटी या अन्य हिस्सेदारों के हितों के प्रतिकूल है।

सबसे ज्यादा, 8, शिकायतें मेसर्स उत्तम स्टील एवं एसोसिएट (कंसोर्टियम) की है। इसके अलावा रुद्रा बिल्डवेल होम्स प्रा. लि. की 2, तथा अंसल हाई टेक टाउनशिप लिमिटेड व सनसिटी इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड की 1-1 शिकायतें शामिल है। ई-कोर्ट के माध्यम से सुनवाई में जुडने के लिए पक्षकारों को नियत सुनवाई तिथि से 2 दिन पहले रजिस्टर्ड मोबाईल नम्बर और ई-मेल आईडी पर लिंक भेज दिया जाएगा जिसपर क्लिक करके पक्षकार किसी भी स्थान से सुनवाई में जुड़ सकते है। ज्ञातव्य है कि यू.पी. रेरा ई-कोर्ट मॉडल के अनुरूप घर खरीदारों के शिकायतों की सुनवाई ऑनलाइन माध्यम से कर रहा हैं जिसमे किसी भी पक्ष को यू. पी. रेरा के कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं है।

यदि प्रोमोटर इस सार्वजनिक सुचना के बाद भी सुनवाई में उपस्थित नहीं होते है तो रेरा अधिनियम के प्राविधानों के तहत पीठों द्वारा शिकायतकर्ता/ आवंटियों के हितों का ध्यान रखते हुए एकतरफा फैसला दे दिया जाएगा जिसके जिम्मेदार स्वयं प्रोमोटर होंगे।

यह भी देखे:-

शारदा यूनिवर्सिटी में आयोजित प्रेरक लाइव पॉडकास्ट
श्रीरामलीला कमेटी साइट-4 : रामलीला में युद्ध छिड़ा, कुम्भकर्ण मारा गया, कल होगा रावण दहन
कश्मीर में टारगेट किलिंग : आज दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह का मंथन, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ ...
स्कूलों के मर्जर के खिलाफ कांग्रेस का सूरजपुर में प्रदर्शन, सरकार के फैसले को बताया छात्र विरोधी
चीन में कोरोना की वापसी से दहशत: फिर से घरों में कैद हुए लोग, स्कूल बंद और उड़ानें हुईं रद्द
दिल्ली : गाजीपुर बॉर्डर पर भाकियू की बड़ी बैठक आज
ग्रेनो कलाधाम के 18 वर्ष पूरे होने पर लगाई गई परिपक्व कला प्रदर्शनी
जेवर में आज इतिहास रचेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन
कोरोना के चलते छोटा होगा संसद का मानूसन सत्र? सितंबर तक स्थगित करने पर भी विचार
हिमाचल से बनारस आयी महिला, पबजी खेलते खेलते हुआ प्यार, प्रेमी को देख वापस लौट गई ,जानें पूरी कहानी
समसारा विद्यालय में वार्षिक खेल दिवस सिनर्जिया 2025 (Synergia 2025) का शानदार आयोजन
कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी के मौत का मामला, फिल्मसिटी नोएडा में चैनल के दफ्तर के बाहर युवा कांग्...
गुरुकुल में पधारे नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद चौधरी तेजवीर सिंह जी
साइबर ठगी से सावधान! नोएडा पुलिस ने 84 लाख की ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश
अंसल ए.पी.आई. की लखनऊ टाउनशिप की पूर्ण परियोजनाओं के आवंटियों के नाम रजिस्ट्री पर रोक नहीं
ग्रेटर नोएडा, बीटा थाना अंतर्गत तेज रफ्तार एंबुलेंस में कार में टक्कर मारी।