नोएडा में महिला वकील मर्डर केस में बड़ा खुलासा, पति गिरफ्तार
नोएडा में महिला वकील मर्डर केस में बड़ा खुलासा
पति नितिन सिन्हा ने ही किया था पत्नी का मर्डर आऱोपी गिरफ्तार।
नोएडा के सेक्टर 30 में सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील रेनू सिन्हा मर्डर केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने आरोपी पति को उसके घर से ही गिरफ्तार किया है। आरोपी पति के घर के स्टोर रूप में ही छुपे होने का मामला सामने आया है। दरअसल, 61 वर्षीय सुप्रीम कोर्ट की वकील का शव रविवार की शाम घर के बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। उनके सिर पर चोट के निशान पाए गए। वकील के भाई की सूचना पर पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। इसके बाद उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक के परिजनों ने पति पर हत्या की आशंका जताई थी। हालांकि, महिला वकील की हत्या के बाद से पति गायब था। उसकी खोज की जा रही थी। देर रात करीब 3 बजे पुलिस ने आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया। पति घर के स्टोर रूम में छुपा हुआ था। प्रॉपर्टी विवाद में हत्या का मामला सामने आया है।
पति ने ही की वकील की हत्या
सुप्रीम कोर्ट की महिला वकील की हत्या के मामले में बड़ी जानकारी सामने आई है। उनके पति नितिन सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया गया है। नितिन सिन्हा पर आरोप लगा है कि उन्होंने अपनी पत्नी की हत्या की हत्या की। इसके बाद कोठी के स्टोर रूम में छुप गए। देर रात करीब 3:00 बजे पुलिस ने स्टोर से उन्हें बाहर निकाला। पति नितिन सिन्हा पर आरोप लगा है कि वह अपनी कोठी बेचकर विदेश भागना चाहता था। महिला वकील इसका विरोध कर रही थी। ऐसे में उसने अपनी पत्नी को रास्ते से हटा दिया।
संदिग्ध हालात में मिला था शव
सेक्टर 30 स्थित कोठी के बाथरूम में महिला के शव को संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया था। महिला वकील की हत्या मामले में उनके भाई ने पति पर शक जताया था। हालांकि, घटना के बाद से ही पति नितिननाथ सिन्हा फरार बताए जा रहे थे। पुलिस उनके लोकेशन के आधार पर तलाश कर रही थी। पुलिस को घर में उनके छुपे होने का संदेह मिला। इसके बाद कोठी को छाना गया तो वह स्टोर रूप में पाए गए।
पटना की रहने वाली थीं रेणु
सुप्रीम कोर्ट में महिला वकील रेणु सिन्हा बिहार के पटना की रहने वाली थीं। वह अपने पति के साथ सेक्टर 30 में रहती थीं। रेणु सिन्हा कैंसर से पीड़ित थीं। उनका बेटा अमेरिका में रहता है। रेणु दो दिनों से अपने भाई का फोन नहीं उठा रही थी। उन्हें बहन को लेकर चिंता हुई तो पुलिस को मामले की जानकारी दी। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन, घर का दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़ दिया। घर के अंदर घुसी पुलिस को महिला वकील का शव मिला।
सीसीटीवी फुटेज था गायब
पुलिस ने जांच के क्रम में पाया गया घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर गायब है। इसके बाद पति नितिननाथ सिन्हा पर शक गहराने लगा। आशंका जताई गई कि वारदात के बाद नितिन डीवीआर निकालकर ले गए। पुलिस ने इसके बाद कोठी के आसपास लगे कैमरों की फुटेज की जांच शुरू की। इसमें उन्हें नितिन सिन्हा कहीं भी दिखाई नहीं दिया। ऐसे में माना गया कि वारदात के बाद वह घर से बाहर ही नहीं निकला है। उसके घर में छुपे होने की संभावनाओं के आधार पर हर कमरे की तलाशी ली गई।