यमुना प्राधिकरण के फिल्म सिटी में विकसित किया जाएगा डिज्नीलैंड
डिज्नीलैंड विकसित करने को लेकर यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण नियुक्त करेगा कंसल्टेंट
ग्रेटर नोएडा | प्रस्तावित फिल्म सिटी में मनोरंजन व पर्यटन के लिए डिज्नीलैंड विकसित करने पर योजना तैयार की जा रही है। प्रदेश सरकार की तरफ से इसका प्रस्ताव तैयार
करने की हरी झंडी मिल चुकी है। विश्व के अन्य देशों में किस तर्ज पर डिज्नीलैंड
विकसित किया गया है। इसका सर्वे करने के लिए यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक
विकास प्राधिकरण जल्द कंसल्टेंट नियुक्त करेगा।
प्रदेश सरकार की तरफ से पहले ही
फिल्म सिटी को नोडल एजेंसी नियुक्त कर
दिया गया है। अभी तक सूचना विभाग
इसकी नोडल एजेंसी था। आज फिल्म
सिटी को लेकर लखनऊ में बैठक होगी।
इसमें नये सिरे से टेंडर निकालने पर फैसला
होगा। साथ ही डिज्नीलैंड प्रस्ताव पर सर्वे
करने के लिए कंसल्टेंट नियुक्त करने पर फैसला किया जायेगा .