जेवर एयरपोर्ट से  परी चौक के बीच बनेगा बीआरटी कॉरिडोर

ग्रेटर नोएडा | नोएडा एयरपोर्ट को फिल्म सिटी से जोड़ने के लिए पॉड टैक्सी की मंजूरीमिलने के बाद अब यमुना एक्सप्रेस वे शहर की आंतरिक
परिवहन व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में काम
शुरू कर दिया। पॉड टैक्सी के साथ जेवर एयरपोर्ट से परी
चौक के बीच बीआरटी कॉरिडोर  बनेगा । यह 26.8 किमी
लंबा होगा। इसको यमुना एक्सप्रेस वे प्राधिकरण के
सेक्टर से भी जोड़ा जाएगा। इसके बनने से लोग परी
चौक से यीडा के सेक्टर, औद्योगिक इकाइयों और
एयरपोर्ट बिना किसी के बाधा के पहुंच सकेंगे। इस
कॉरिडोर  में बस चलेगी या ट्राम, इसका फैसला 14 जून
को लखनऊ में होने वाली बैठक में होगा । ग्रेटर नोएडा से
यमुना प्राधिकरण के सेक्टर तक पहुंचने के लिए
‘बीआरटी कॉरिडोर बनाया जाएगा । यह कारिडोर शहर की
आंतिरक कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा। इसे जेवर
एयरपोर्ट से लगे हुए प्रस्तावित एमआरओ के सेक्टर से
परी चौक तक बनाया जाएग। इसकी लंबाई 26.8 किमी
होगी। यमुना प्राधिकरण के सेक्टर की 45 मीटर चौड़ी
रोड से इस कॉरिडोर को जोड़ा जाएगा। यह कॉरिडोर
यमुना एक्सप्रेस वे और उसकी सर्विस रोड के पास
बनेगा  | प्राधिकरण ने बीआरटी कॉरिडोर की डीपीआर
बनाने के लिए कंसलटेंट का चयन कर लिया है। इसके
लिए टेंडर निकाले गए थे। इसमें आरवी एसोसिएट्स
इंजीनियर्स एंड कंसलटेंट्स प्रालि, राइट्स लिमिटेड, एसए
इंफ्राटेक कंसलटेंट प्रालि और सिस्ट्रा एमवीए कंसलटिंग
(इंडिया) प्रालि ने भाग लिया था। प्राधिकरण ने इस काम
के लिए राइट्स का चयन किया है। यह कंपनी दो महीने
में अपनी रिपोर्ट देगी। बीआरटी कॉरिडोर को लेकर
‘लखनऊ में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 14 जून को
बैठक होगी। इस कॉरिडोर में ट्राम और बस चलाने का
विकल्प रहेगा। बैठक में तय किया जाएगा कि इस
कॉरिडोर  में ट्राम या बस में क्या चलाया जाएगा। इस
परियोजना को पीपीपी मॉडल पर विकसित किया जाएगा।

यह भी देखे:-

न्यू नोएडा के लिए अधिग्रहण का रास्ता साफ, विकास के लिए बनाई गई विस्तृत योजना
जेवर एयरपोर्ट के पास मकान बनाने का 1184 आवेदकों का सपना हुआ
Madhya Pradesh : पीएम मोदी ने रानी कमलापति रेलवे स्टेशन' का किया उद्घाटन
इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन का तीसरा वार्षिकोत्सव एवं दिवाली मेले का हुआ आयोजन
शारदा विश्वविद्यालय में छठे टेक्नोवेशन हैकथॉन का भव्य शुभारंभ
स्वदेशी कोरोना वैक्सीन : भारत की 'कोवैक्सीन' को आज मिल सकती है WHO से मंजूरी
दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति योजना 2026-27 की समय-सारणी जारी, 15 सितंबर से शुरू होंगे ऑन...
भ्रष्टाचार में 6 % विभाग पर गिरी गाज, ग्रेनो प्राधिकरण के दो प्रबंधक बर्खास्त ए के खिलाफ अनुशासनात्म...
बारिश के बीच सेवा का जज्बा बरकरार, 100 से अधिक जरूरतमंदों को कराया भोजन
एयरपोर्ट शुरू होते ही औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार : राकेश कुमार सिंह, सीईओ, यमुना प्राधिकरण
भाजपा मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन जनपद के विभिन्न मंडलों में आयोजित किया गया
यूपी : बेसिक शिक्षा में अध्यापकों सवा लाख पद खाली, केंद्र ने खाली पदों को भरने के दिए निर्देश
ग्रेटर नोएडा (यमुना प्राधिकरण क्षेत्र ) को मिली देश की छठी सेमीकंडक्टर यूनिट, 500 एकड़ में बनेगा हाई...
फैसला: एक नवंबर से दिल्ली में खुलेंगे स्कूल,स्कूल के बारे में लिया ये फैसला
जीबीयू के कुलपति प्रोफेसर रवींद्र कुमार सिन्हा ने संकाय सदस्यों के साथ न्यू हॉलैंड एग्रीकल्चर का दौर...
"लीडिंग विद ग्रेस: ​​एडैप्टेबल लीडरशिप - फ्रॉम थ्योरी टू प्रैक्टिस" पर प्रबंधन विकास कार्यक्रम।