फिल्म सिटी निर्माण को लेकर यमुना प्राधिकरण नोडल एजेंसी बनी

ग्रेटर नोएडा | यमुना एक्सप्रेस वे शहर में फिल्म
सिटी निर्माण को लेकर प्रदेश सरकार
ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। फिल्म
सिटी निर्माण में आ रही बाधा यमुना
एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास अपने
स्तर पर दूर सकेगा। इसके लिए अब
यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास
प्राधिकरण को नोडल एजेंसी नियुक्त
कर दिया गया है। अभी तक सूचना
विभाग इसकी नोडल एजेंसी था । अब
14 जून को लखनऊ में बैठक होगी।
इसमें नए सिरे से टेंडर निकालने पर
फैसला होगा। यमुना प्राधिकरण के
सेक्टर-21 में एक हजार एकड़ में
फिल्म सिटी प्रस्तावित है। इसके लिए
सरकार ने सूचना विभाग को नोडल
एजेंसी नियुक्त किया था। पीपीपी
मॉडल पर विकसित होने वाली इस
परियोजना के विकासकर्ता के लिए दो
बार ग्लोबल टेंडर निकाले गए थे।
टेंडर की शर्तों में बदलाव किया गया।
बावजूद इसके कोई कंपनी फिल्म
सिटी के विकास के लिए आगे नहीं
आई | परियोजना को लेकर छोटे-छोटे

से निर्णय के लिए भी लखनऊ के
चक्कर लगाने पड़ते थे। इसके चलते

अब शासन ने यमुना प्राधिकरण को
नोडल एजेंसी बना दिया है। अब 14
जून को अवस्थापना एवं औद्योगिक
विकास आयुक्त (आईआईडीसी )
मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में
बैठक होगी। इसमें फिल्म सिटी के
‘बिकासकर्ता के चयन के लिए नए
सिरे से टेंडर निकालने पर फैसला
‘लिया जाएगा। साथ ही टेंडर की शर्तों
और अनुबंध पत्र को भी अंतिम रूप
दिया जाएगा। प्राधिकरण पहले एक
हजार एकड़ के लिए विकासकर्ता
कंपनी का चयन कर रहा था। इस बार
इसका साइज छोटा किया जा सकता है ।

यह भी देखे:-

सूरजपुर में रामलीला मंचन की तैयारी: श्री आदर्श रामलीला कमेटी की बैठक आयोजित
छात्रों के लिए पांच दिवसीय मेडिकल कोडिंग शार्ट टर्म कोर्स द्वारा कैरियर को लॉन्ग टर्म की उड़ान
यमुना प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह की बड़ी कार्यवाही , विलम्ब से दफ्तर आने वाले कर्मचारियों का एक ...
तीन साथी लुटेरे पुलिस एनकाउंटर में घायल
यमुना प्राधिकरण को कॉर्पोरेट ऑफिस भूखंड से मिले 265.14 करोड़ रुपए
OTS योजना के तहत बिजली का बकाया बिल करें जमा, मिलेगी भारी छूट
67th National Film Awards: रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के और कंगना को बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड
शिक्षक को मारी गोली
खुशियों की ओर वृद्धाश्रम में मनाई गई नववर्ष की खुशियां, किया सहभोज
गुजरात: अतीक अहमद से मिलने पर अड़े थे ओवैसी, प्रशासन ने अनुमति देने से किया इनकार
नववर्ष का स्वागत गुरुवाणी के कीर्तन द्वारा किया गया
LOKSABHA ELECTION 2024: व्यवसाय, औद्योगिक उपक्रम या किसी अन्य प्रतिष्ठान में कार्य करने वाले कार्मिक...
स्कूल 6 जनवरी तक बन्द, DM ने दिए निर्देश, आगामी एक सप्ताह तक भीषण ठंड के आसार
मलिक गए विदेश, लाखों रुपए के जेवरात और नगदी लेकर घर से दो नौकर रफू चक्कर
मुख्यमंत्री योगी का हमला : पहले नौकरी निकलती थी तो एक खानदान करता था वसूली
भारतीय किसान यूनियन अंबावता ने किया महिला किसान सम्मेलन