यमुना प्राधिकरण  के दो गांव में स्मार्ट विलेज के काम पूरे, छह गांव में चल रहा विकास कार्य

ग्रेटर नोएडा | यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास
प्राधिकरण अपने अधीन दो गांवों में
स्मार्ट विलेज के काम पूरे करा दिए
हैं। छह गांवों में विकास कार्य चल रहे
हैं। इन छह गांवों में 52 करोड़ रुपए
से अधिक खर्च किए जाएंगे। इस
वित्तीय वर्ष में सात गांवों में काम शुरू
करने की तैयारी है। यमुना प्राधिकरण
पहले चरण में प्राधिकरण ने 29 गांवों
को स्मार्ट विलेज बनाएगा। इसमें से
दो गांव निलौनी शाहपुर और रामपुर
बांगर में विकास कार्य पूरे हो चुके हैं।
इसमें 7.8 करोड़ रुपए खर्च किए गए
हैं। इसके अलावा अच्छेजा बुजुर्ग,
डूंगरपुर रीलखा, मिर्जापुर, चपरगढ़,
सलारपुर, रुस्तमपुर व मूंजखेड़ा में
काम चल रहे हैं। इन गांवों में 52.09
करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे | गुनपुर
और मुरादगढ़ी के टेंडर स्वीकृत हो
चुके हैं। यमुना प्राधिकरण ने इस
वित्तीय वर्ष में सात गांवों को स्मार्ट
बनाएगा | इसमें खेरली भाव, रोनीजा,
औरंगपुर, अट्य गुजरान, दनकौर,
जगनपुर अफजलपुर और मोहम्मदपुर
गुर्जर शामिल हैं। इसमें 97.72 करोड़
रुपए खर्च किए जाएंगे। प्राधिकरण
12 और गांवों को भी स्मार्ट विलेज
बनाएगा। इसमें आच्छेपुर, पचोकरा,
चांदपुर, उस्मानपुर , फतेहपुर अट्टा,
चकवीरमपुर, चक  जलालाबाद, धनौरी ,
पारसौल, रबूपुरा, कादरपुर व
भट्टा गांव शामिल है। अभी इनका
‘एस्टीमेट बनाया जाना बाकी है।

यह भी देखे:-

दनकौर सरकारी अस्पताल बंद होने की कगार पर, करप्शन फ्री इंडिया ने किया प्रदर्शन
भाजपा कार्यालय पर हुई बैठक, वोटर चेतना अभियान की हुई समीक्षा
निर्माणाधीन इमारत से गिरकर महिला की मौत
अल्फा वन आरडब्लूए द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न
राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
मकौड़ा में डॉ. महेश शर्मा का हुआ भव्य स्वागत
कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन, पाकिस्तान के खिलाफ किन खिलाड़ियों को मिलेगी जगह
यूपी की महिलाओं ने रचा कारोबार का नया अध्याय, पांच कंपनियों का कारोबार 5,716 करोड़ के पार
सेक्टर डेल्टा टू आर डब्लू ए चुनाव की घोषणा, नामांकन 17 नवंबर को, मतदान 24 नवंबर को
वायु प्रदूषण की बढ़ती चिताओं को दूर करने व स्वच्छ वायु के लिए गौतमबुद्धनगर फोरम फॉर क्लीन एयर का किय...
महाकुंभ 2025 में इलेक्ट्रिक बसों से सुगम होगी श्रद्धालुओं की यात्रा
यमुना प्राधिकरण ने किसानों के हित में लिया ये फैसला, पढ़ें पूरी खबर
गलगोटिया विश्वविद्यालय के सीईओ को बीडब्ल्यू एजुकेशन 40 अंडर 40 द्वारा शीर्ष शिक्षा प्रभावक के रूप मे...
गोशाला में एक और शेड तैयार, गोवंशों को मिलेगी छांव
Yamuna Authority: जापान की चार बड़ी कंपनियां ने मेडिकल डिवाइस में निवेश की जताई इच्छा
औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता 'नंदी ने किया ट्रेड शो में लगाए गए प्रदर्शनी का अवलोकन