यमुना प्राधिकरण बोर्ड बैठक में जाएगा 15 गांव के किसानों के  लीज बैक का प्रस्ताव

ग्रेटर नोएडा | यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास
प्राधिकरण की बोर्ड बैठक 16 जून को
होगी। इसमें हैंडीक्राफ्ट पार्क विकसित
करने, नौ गांवों के किसानों को
अतिरिक्त मुआवजा देने, 15 गांवों के
किसानों को लीज बैक किए जाने समेत
कई प्रस्ताव रखे जाएंगे। बैठक की
तैयारी शुरू हो गई। यमुना प्राधिकरण
की 16 जून को बोर्ड बैठक होगी | बैठक
की अध्यक्षता चेयरमैन नरेंद्र भूषण
करेंगे। इसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे
जाएंगे | बैठक में 15 गांवों के लीज बैक
किए जाने के प्रस्ताव रखे जाएंगे। इन
गांवों में 186 मामले हैं । इनमें एक हजार
से अधिक किसानों को फायदा मिलेगा।
हाईकोर्ट जिन 9 गांवों के लिए फैसला
दिया है, उनके किसानों को अतिरिक्त
मुआवजा वितरित करने का प्रस्ताव भी
रखा जाएगा। बैठक में मेडिकल डिवाइस
पार्क में चार हजार वर्ग मीटर के भूखंड
की योजना निकालने के लिए ब्रोशर रखा
जाएगा। इंडिया एक्सपो मार्ट ने
प्राधिकरण क्षेत्र में हैंडीक्राफट पार्क
विकसित करने का प्रस्ताव दिया है।
बोर्ड बैठक में यह प्रस्ताव रखा जाएगा।
इसके लिए जमीन मांगी गई है। फ्रेंकलिन
विश्विद्यालय  को जमीन आबंटन करने का प्रस्ताव
भी बोर्ड के समक्ष रखा जाएगा। आबंटित
भूखंड को दूसरी जगह शिफ्ट करने की
नीति को बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। ऐसे
मामलों में प्राधिकरण अभी तक केस टू
केस में फैसला लेता रहा है। बैठक में जेपी
इंफ्राटेक  को ओवरटेक कर रही सुरक्षा
कंपनी का प्लान रखा जाएगा। मास्टर
प्लान 2041 और हेरिटेज सिटी की
डीपीआर प्रस्तुत की जाएगी।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा में झुग्गियों में लगी आग: एक युवक की जिंदा जलकर मौत, ठंड से बचने को ग्रामीणों ने जलाई थ...
ग्रेटर नोएडा में दुकान, ऑफिस व क्योस्क पाने का एक और मौका
महाराष्ट्र: गिरफ्तारी के 8 घंटे बाद नारायण राणे को मिली जमानत, अब पुलिस ने 2 सितंबर को बुलाया थाना
जेवर में उमड़ा जन-सैलाब, मोदी-योगी के नारों की गूंज
नोएडा में दर्दनाक सड़क हादसा, 40 वर्षीय शख्स की मौत, जांच में जुटी पुलिस
अवैध अड्डों से खरीद कर मदिरा का सेवन ना करें, जिसमें मिथाइल एल्कोहल हो सकता है, जिला प्रशासन ने जारी...
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास पक्षी-मुक्त क्षेत्र बनाने की कवायद, AEMC की पहली बैठक में हुआ अहम ...
ग्रेनो प्राधिकरण में अब क्यूआर कोड से हो सकेगा चालान का वेरीफिकेशन
बढ़ती हुई महंगाई लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने सौपा ज्ञापन
जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, में नवप्रवेशित पीजीडीएम विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन क...
रोटरी क्लब ग्रेनो और आईआईएमटी का सफल रक्तदान शिविर: छात्रों का दिखा उत्साह और सामूहिकता
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यूपी में निवेश को मिलेगा बड़ा बूस्ट
क्यूपी कॉर्पोरेशन (जापान) का यमुना सिटी में ₹200 करोड़ निवेश प्रस्ताव; 10 एकड़ के फूड प्रोसेसिंग प्ल...
जीबीयू ने दिव्यांग एथलीटों के साथ मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस
खुशख़बरी : बढ़ते मामलों के बीच मौत को मात दे रहे है कोरोना के मरीज़, जानें पूरी ख़बर
गौतम बुद्ध नगर में पश्चिम प्रांत के युवाओं का “विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन” AAP सांसद संजय सिंह बोले PE...